DumkaJharkhand

सकरात पर्व: बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाते हैं आदिवासी

Dumka: दिशोम मारंग बुरु युग जाहेर अखड़ा की ओर से संताल आदिवासियों का ‘सकरात पर्व’ धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ जामा प्रखंड के कुकुरतोपा गांव में मनाया गया.

यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत पर मनाया जाता है. दो दिन तक मनाये जाने वाले पर्व के पहले दिन को ‘हाकु काटकोम माह’ कहते हैं.

इस दिन को लोग जील पीठह (मांस लगी हुई रोटी), मांस, मछली, सुनुम पीठह, कई तरह की सब्जियां आदि खाते हैं.

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने की दुबई से युवक का शव लाने की पहल, विदेश मंत्री को किया ट्वीट

शिकार की खोज में निकलते हैं

सकरात पर्व: बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाते हैं आदिवासी
लेखा होड़ के घर जाते युवा.

दूसरे दिन सुबह नहा-धोकर घर में पूर्वजों, मारंग बुरु आदि ईष्ट देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं. पूर्वजों में तीन पीढ़ी के पूर्वजों के नाम लिये जाते हैं जिसमे गुड़, चूड़ा, सुनुम पीठह आदि भोग में चढ़ाते है.

इस दिन नये बर्तन एवं नये चूल्हे पर खाना बनाने की भी प्रथा है. उसके बाद लोग शिकार की खोज में पहाड़, जंगल, खेत-खलिहान जाते है, जिसे ‘सिंदरा’ कहते हैं.

सिंदरा से वापस आने के बाद लोग ‘बेझातुंज’ करते हैं. बेझातुंज में केला या अंडी के पेड़ के टुकड़े को पूरब दिशा में जमीन में गाड़ा जाता है और पश्चिम से लोग इसपर तीर से निशाना लगाते हैं.

जो इसपर निशाना लगाने में सफल होते हैं उन्हें सम्मानित किया जाता है. बेझातुंज के बाद तीर-धनुष को लेकर कई अन्य प्रतियोगिताएं भी ग्रामीण करते हैं.

उसके बाद केला या अंडी के पेड़ के टुकड़े को पांच बराबर हिस्सों में काटा जाता है. सभी टुकड़ों को हल्का बीच में काटा जाता है और एल आकार का बनाया जाता है.

इसे भी पढ़ें : उग्रवादी पुनई उरांव के इशारे पर हुई थी जमीन कारोबारी इम्तियाज अंसारी की हत्या, मर्डर में शामिल अपराधी गिरफ्तार

नाच-गाना और भोजन का आनंद

इन टुकड़ों को लोग नाचते-गाते हुए गांव के ‘लेखा होड़’ (गांव की व्यवस्था चलाने वाले लोग) के घर ले जाते हैं. एक टुकड़ा मंझी थान में, दूसरा टुकड़ा गुडित के घर के छप्पर में, तीसरा टुकड़ा जोग मंझी के घर के छप्पर में, चौथा टुकड़ा प्राणिक के घर के छप्पर में और पांचवां टुकड़ा नायकी के घर के छप्पर में रखा जाता है.

ये सभी गांव के ‘लेखा होड़’ (गांव को चलाने वाले लोग होते है) होते हैं. उसके बाद सभी ग्रामीण नाचते-गाते हैं और भोजन का आनन्द लेते हैं. संताल आदिवासी सकरात के दिन को वर्ष का अंतिम दिन भी मानते हैं.

इस पावन पर्व में मंगल मुर्मू, बलेश्वेर टुडू, संग्राम टुडू, बबुधन टुडू, सोनोत मुर्मू, सोनालाल मुर्मू, सोनोत मुर्मू, विनय हांसदा, गुडह मरांडी, नर्थान मुर्मू, सुरेन्द्र मुर्मू, रोशेन हांसदा, राजेंद्र मुर्मू, विजन टुडू, नोरेन मुर्मू, लुखिन मुर्मू, अभिनाश टुडू, बबुधन टुडू, सोकोल टुडू, लुखिराम मुर्मू, राजू मुर्मू, सिकंदर मुर्मू, बसेन हांसदा, उज्ज्वल मुर्मू आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : अधिकारियों की मनमानीः चतरा में 8-12 जनवरी तक संविदा कर्मी को दिया गया #DDC और #DRDA का प्रभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button