Sports

Cricket :  तेंदुलकर पिछले दो दशक में सर्वश्रेष्ठ लारेस खेल लम्हे की दौड़ में

London :  महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सहित 20 दावेदार 2000 से 2020 तक के सर्वश्रेष्ठ लारेस खेल लम्हे की दौड़ में शामिल हैं. भारत की 2011 विश्व कप में जीत के संदर्भ में तेंदुलकर से जुड़े लम्हे को ‘कैरीड आन द शोल्डर्स आफ ए नेशन’ शीर्षक दिया गया है.

लगभग नौ साल पहले तेंदुलकर अपने छठे विश्व कप में खेलते हुए विश्व खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य बने थे.

इसे भी पढ़ेंः रांची के आड्रे हाउस में 17 से 19 जनवरी तक आदिवासी दर्शन पर होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

तेंदुलकर के लिए यादगार पल

16 साल की आयु में ऐसे दिखते थे सचिन तेंदुलकर.

भारतीय टीम के सदस्यों ने इसके बाद तेंदुलकर को कंधे में उठाकर मैदान का ‘लैप आफ आनर’ लगाया था और इस दौरान इस दिग्गज बल्लेबाज की आंखों से आंसू गिर रहे थे. भारत ने विश्व कप फाइनल में जीत तेंदुलकर के घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दर्ज की थी.

लारेस अकादमी के सदस्य आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीव वा ने तेंदुलकर के नामांकन को क्रिकेट के लिए शानदार लम्हा करार दिया है.

इसे भी पढ़ेंः Kolkata :  Mamta_Banerjee ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कहा, मैंने प्रधानमंत्री को बता दिया है, बंगाल में CAA-NRC स्वीकार नहीं  

भारतीय क्रिकेट शानदार काम कर रहा

पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बेटे अर्जुन के साथ सचिन तेंदुलकर.

स्टीव वा ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह हमारे खेल के लिए शानदार है. लारेस पुरस्कारों के लिए नामांकन हासिल करना काफी मुश्किल है. यह बेहतरीन उपलब्धि (2011 विश्व कप जीत) है और भारतीय क्रिकेट शानदार काम कर रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे याद है कि जब हमने लारेस की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम (2002) का पुरस्कार जीता था. यह आस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए शानदार लम्हा था.’’

इसे भी पढ़ेंः जमशेदपुर में 4000 हजार रुपये घूस लेते मुखिया को एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button