
NewDelhi : जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हिंसा और CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है. गुरुवार को JNU के छात्र, शिक्षक और लेफ्ट समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने मार्च निकाला. इससे पहले JNU के छात्र और शिक्षक गुरुवार दोपहर JNU से बसों में भरकर मंडी हाउस पहुंचे. हालांकि मंडी हाउस में धारा 144 लागू है.
छात्रों के प्रदर्शन में सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, वृंदा कारत, शरद यादव, डी राजा समेत अन्य विपक्षी नेता शामिल हुए. JNU यूनिवर्सिटी के VC के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र मानव संसाधन विकास मंत्रालय तक मार्च निकालेंगे.
इसे भी पढ़ें : #CAA_NRC : सरकार विरोधी विपक्षी दलों की एकजुटता टूट रही है! ममता का विपक्षी दलों की मीटिंग से दूर रहने का फैसला
JNU VC एम जगदीशन कुमार को पद से हटाने की मांग
रविवार को JNU में हुई हिंसा के बाद से लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठन JNU VC एम जगदीशन कुमार को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने पुलिस पर कथित गुंडों के साथ मिलकर JNU में हंगामा करवाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जेएनयू में छात्रों के रजिस्ट्रेशन को लेकर बवाल हुआ था, जो पिछले शुक्रवार से चल रहा है. पूरे कैंपस में पढाई लिखाई बंद है कैंपस लेफ्टविंग-राइटविंग में बंटगया है.
इसे भी पढ़ें : CBI जज लोया मर्डर केस की दोबारा जांच करवा सकती है महाराष्ट्र सरकार, बढ़ सकती है अमित शाह की मुश्किलें
दिल्ली पुलिस नहीं, केंद्र जिम्मेदार : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेएनयू हिंसा पर घिरी दिल्ली पुलिस के बचाव में उतर आये हैं. गुरुवार को उन्होंने कहा, मैं दिल्ली पुलिस की गलती नहीं मानता. उन्हें ऊपर से आदेश आता है. कहा जाता है कि हिंसा होने दो, हमला करने हमलावरों को निकलने दो. अगर पुलिस को आदेश दिया जायेगा कि रेप नहीं होने चाहिए,
अपराध रुकने चाहिए. तो ऐसा ही होगा. कहा कि वे आदेश मानते हैं, वरना नौकरी चली जायेगी. छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर संसद मार्ग पर दिल्ली प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं. मंडी हाउस पर प्रदर्शन के चलते लुटियंस जोन में ट्रैफिक बाधित है.
साबरमती कैंटीन मेस में चर्चा का आयोजन
स्वराज इंडिया पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने ट्वीट करके बताया कि दोपहर बाद साबरमती कैंटीन मेस में चर्चा का आयोजन किया गया है. कहा कि छात्रों को उस हिंसा वाले दिन के दर्दनाक ट्रॉमा से बाहर निकालने की कोशिश करेंगे. शाम को 7:30 बजे जामा मस्जिद के गेट पर प्रदर्शन किया जायेगा. रात में 8 बजे मौजपुर से जाफराबाद तक कैंडल मार्च का आयोजन होगा.
इसे भी पढ़ें : #CAAProtest : CJI ने कहा, देश कठिन समय से गुजर रहा है, हिंसा रुकेगी, तो संवैधानिकता पर सुनवाई करेंगे




