
NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को रविवार को बधाई दी है. साथ ही पीएम मोदी ने राज्य के विकास के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया. प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन जी को बधाई.
मैं झारखंड के विकास के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन देता हूं. जान लें कि झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में 44 वर्षीय आदिवासी नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को सीएम पद की शपथ ली.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में आज से हेमंत राज, शपथ ग्रहण में कई राज्यों के सीएम और उद्योगपति होंगे शामिल
Congratulations to @HemantSorenJMM Ji on taking oath as Jharkhand CM. I assure all possible support from the Centre for Jharkhand’s growth.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 29, 2019
मंच पर विपक्षी एकता भी देखने को मिली
जान लें कि हाल में संपन्न झारखंड चुनाव में जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिला. भाजपा ने अपनी सत्ता गंवा दी. सीएम रघुवर दास भी चुनाव हार गये. आज रविवार को हुए शपथ ग्रहण में जेएमएम के अलावा कांग्रेस और राजद के विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली. इस क्रम में मंच पर विपक्षी एकता भी देखने को मिली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता मंच पर मौजूद रहे. विधानसभा चुनाव में जेएमएम-कांग्रेस-राजद ने 81 सदस्यीय सदन में 47 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया था. मुख्यमंत्री के रूप में हेमंद सोरेन का यह दूसरा कार्यकाल है. इससे पहले वह 2009 और 2013 के बीच उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री रहे थे.
इसे भी पढ़ें : #HemantSoren ने संभाला मुख्यमंत्री का कार्यभार, मंत्रालय में मुख्य सचिव ने पुस्तक भेंट कर किया अभिनंदन




