NationalUttar-Pradesh

#CAAProtest: यूपी में बवाल के बाद बढ़ा मौत का आंकड़ा, 11 लोगों की गयी जान

Lucknow: संशोधित नागरिकता कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी.

बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से शांति की अपील की है. साथ ही योगी ने राजनीतिक दलों पर इस आग को भड़काने का आरोप भी लगाया. उल्लेखनीय है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं हुई हैं.

इसे भी पढ़ें- #CAAprotest: राजद का बिहार बंद, रोकी गयी ट्रेन, कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर किया प्रदर्शन

इन जगहों पर हुआ भारी विरोध

नागरिकता संसोधन कानून (CAA) पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ था. कई जगहों पर हिंसा हुई. गोरखपुर, कानपुर, फिरोजाबाद ,बहराइच, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, रामपुर,  मुरादाबाद आदि शहरों में पुलिस पर पथराव किया गया. कई गाड़ियों में आग लगा दी गयी. इस हिंसा में कई पुलिसकर्मियों के घायल हुए हैं.

उपद्रवियों द्वारा फायरिंग भी की गयी है. कानपुर में उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर पथराव किये जाने के बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े. पुलिस ने हवाई फायरिंग की.

फिरोजाबाद में लोग पुलिस से भिड़ गये और पुलिस पर भारी पथराव किया. कई वाहनों के आग के हवाले कर दिया गया. गोरखपुर और हापुड़ जिले में पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ की गयी.

अमरोहा व बुलंदशहर में भी उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और फिर तोड़फोड़ की, बुलंदशहर में जुमे की नमाज के बाद उपरकोट में प्रदर्शन और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी. पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा.

इसे भी पढ़ें- NRC के खिलाफ CM नीतीश ने उठायी आवाज, कहा- बिहार में नहीं होगा लागू

शनिवार को उलेमा ने बंद बुलाया  

अमरोहा भीड़ ने तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया. संभल के चंदौसी चौराहे पर भी प्रदर्शन किया गया. यहां पर इंटरनेट बंद कर दिया गया है. रामपुर में भी नागरिकता कानून का विरोध जारी है. यहां शनिवार को उलेमा ने बंद बुलाया है.

मुरादाबाद में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की गयी. दर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया. पथराव से इन जिलों में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. कई शहरों में मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं.

कहां कितने घायल

CAA के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गया है. यूपी में इसे लेकर लोग सड़क पर उतर गये हैं. इस विरोध में कई लोग घायल भी हो गये है. कानपुर में प्रदर्शन के दौरान 18 पुलिसकर्मी वह 13 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं. वहीं मेरठ में 6 पुलिस व 12 विरोध करने वाले लोग घायल हुए.

फिरोजाबाद में 20 प्रदर्शनकारी और करीब 70 पुलिस वालों के घायल होने की खबर है. जबकि बिजनौर में 3 प्रदर्शनकारी और 8 पुलिस वाले घायल हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button