NationalWest Bengal

#CAA को लेकर बंगाल में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण

Kolkata: संशोधित नागरिकता कानून के विरोध को लेकर पश्चिम बंगाल में किसी तरह की हिंसा की कोई खबर नहीं है. फिलहाल यहां स्थिति अभी तक शांतिपूर्ण बनी हुई है.

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य में कई हिस्सों में सुरक्षा कड़ी कर दी है. संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य में 13 से 17 दिसंबर के बीच प्रदर्शनों में कई जगह आगजनी और हिंसा की घटना हुईं.

इसे भी पढ़ें- #CAAprotest: राजद का बिहार बंद, रोकी गयी ट्रेन, कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर किया प्रदर्शन

CAA के समर्थन में भाजपा निकालेगी रैली व मार्च

कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों ने शुक्रवार को समुदाय के नेताओं से मिलकर उनसे शांति बनाये रखने की अपील की थी. पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई संशोधित नागरिकता कानून 2019 के समर्थन में राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को रैलियां और मार्च निकालेगी.

इसे भी पढ़ें- #CAAProtest: यूपी में बवाल के बाद बढ़ा मौत का आंकड़ा, 11 लोगों की गयी जान

वहीं माकपा-एसएफआइ की छात्र शाखा कानून के खिलाफ भाजपा कार्यालय तक मार्च निकालेगी. राज्य में जारी प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के मामले में अभी तक 600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button