
Ranchi: झारखंड 2019 के विधान सभा के सबसे चर्चित नाम सरयू राय अपनी चुनावी पारी खेल कर अब दूसरी तरह की राजनीति कर रहे हैं. वो कभी किसी निर्दलीय उम्मीदवार तो कभी जेएमएम के लिए स्टार प्रचारक बन जा रहे हैं.
पांचवें और आखिरी चरण के चुनाव के लिए अब वो संथाल में हैं. दुमका में वो खुल कर हेमंत सोरेन के लिए वोट देने की अपील कर रहे हैं. वैसे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि प्रचार करने नहीं बल्कि हेमंत के समर्थन में संथाल जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः#Palamu: डबल मर्डर से सनसनी, धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
इधर दूसरी तरफ सरयू राय के इस कदम से उनके कुछ समर्थक नाराज भी हैं. उनका कहना है कि वो एक निर्दलीय की ही भूमिका में रहे. किसी पार्टी का खुल कर समर्थन ना करें. दरअसल 16 दिसंबर को दुमका जाने के दौरान देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के बाद उन्होंने एक ट्विट किया.
ट्विट में उन्होंने लिखा है-
Reached Deoghar on way to Dumka to address 4 election Rallies in support of JMM leader Hemant Soren. Have a Darshan- Puja of Baba Baidyanath.
— Saryu Roy (@roysaryu) December 16, 2019
Reached Deoghar on way to Dumka to address 4 election Rallies in support of JMM leader Hemant Soren. Have a Darshan- Puja of Baba Baidyanath.
इसके बाद से ही उनके कमेंट बॉक्स में लोगों की नाराजगी दिखने लगी. हालांकि कुछ लोगों ने उनके इस कदम को सराहा भी.
इसे भी पढ़ेंः#NirbhayaRapeCase: अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर SC में आज होगी सुनवाई
जानें किसने क्या कहा
परमार्थ सुमन ने अमित शाह और सुब्रमण्यम स्वामी को टैग करते हुए लिखा कि अंतर्मन से एक बार फिर से विवेचना करें. आपका ये कदम आपके राजनीति की दिशा और दशा तय करने वाला है. आपके द्वारा किए गए व्यक्ति विशेष का विरोध ही आपके अपार जनसमर्थन की परिणिति है, जिसे आपके द्वारा दल विरोध राजनीति की सियासत करके पूरी तरह से धूमिल होने का अंदेशा है.
अंतर्मन से एक बार फिर से विवेचना करें। आपका ये कदम आपके राजनीति की दिशा और दशा तय करने वाला है। आपके द्वारा किए गए व्यक्ति विशेष का विरोध ही आपके अपार जनसमर्थन की परिणिती है जिसे आपके द्वारा दल विरोध राजनीति की सियासत करके पूरी तरह से धूमिल होने का अंदेशा है। @Swamy39 @AmitShah
— Parmarth Suman (@ParmarthSuman) December 16, 2019
सुनिल कुमार मिश्रा लिखते हैं कि आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी.
दुखद।आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।
— Sunil Kr. Mishra (@SunilKrMishra6) December 17, 2019
बीरेन कुमार ने लिखा है कि I am thinking that u are well knowledgeable leader But U are supporting JMM It’s shame for us
I am thinking that u are well knowledgeable leader
But U are supporting JMM
It’s shame for us— Biren Kumar (@BirenKu75462860) December 16, 2019
रजनीकांत सिन्हा लिखते हैं कि Bahut khub, corruption karne wale k liye vote maang rahe, wah re saaf suthri chabi, sab kursi ka khel hai
Bahut khub, corruption karne wale k liye vote maang rahe, wah re saaf suthri chabi, sab kursi ka khel hai
— Rajnikant Sinha (@rajnikantjsr) December 16, 2019
बीरेंद्र महतो लिखते हैं कि गद्दारी कोई आपसे सीखे.. जो अपने वर्षों के पार्टी का नहीं हुआ क्या लगता जेएमएम का आप हो जायेगे और आपके कहने से जनता जेएमएम को वोट देगी.
गद्दारी कोई आपसे सीखे ..
जो अपने वर्षों के पार्टी का नहीं हुआ क्या लगता जेएमएम का आप हो जायेगे और आपके कहने से जनता जेएमएम को वोट देगी।— Birendra Mahto (@BirendraGola) December 17, 2019
रिशू कुमार लिखते हैं कि चौबे जी चले थे छब्बे बनने और दुबे बनकर आ गए, वही हाल होना है आपका सरयू राय जी. भाजपा और रघुवर दास जी से मतभेद तो समझ आता है लेकिन चोरों का प्रचार कब से आप करने लगे
चौबे जी चले थे छब्बे और बनने दुबे बनकर आ गए, वही हाल होना है आपका सरयू राय जी। भाजपा और रघुवर दास जी से मतभेद तो समझ आता है लेकिन चोरों का प्रचार कब से आप करने लगे
— rishu kumar (@rishu_kumar7) December 16, 2019
राहुल कुमार ने लिखा कि सर हेमंत का समर्थन करना मुझे पसंद नहीं आया
You should stop this sir… Be Independent donot support any Culprits….
PS:- @Swamy39 Advice him please
— Akshay 🇮🇳 (@i__akshay) December 16, 2019
अक्षय ने लिखा कि You should stop this sir… Be Independent do not support any Culprits….
इसे भी पढ़ेंःPLFI के दो उग्रवादी गिरफ्तार, रेलवे लाइन बिछाने वाली कंपनी से लेने आये थे लेवी




