National

#JamiaViolence : जामिया मिलिया इस्लामिया-अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के समर्थन में प्रियंका गांधी धरने पर बैठीं

NewDelhi : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा.  इस क्रम में प्रियंका ने कहा कि देश गुंडों की जागीर नहीं है. देश में लोकतंत्र नहीं तानाशाही है. कहा कि सरकार की तानाशाही के खिलाफ देश लड़ेगा.

जान लें कि संशोधित नागरिकता कानून को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के समर्थन में  प्रियंका गांधी  सोमवार को  इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं.

धरना दो घंटे चार से छह बजे तक चला. खबर है कि प्रियंका गांधी  के धरने की शुरुआत में सिर्फ 10-12 कांग्रेसी नेता ही शामिल हुए,  लेकिन  कुछ ही देर मं कांग्रेस के कई बड़े नेता पर धरने में शामिल हो गये.

इसे भी पढ़ें : #CAAProtests : देश में जारी हिंसा को लेकर विपक्षी नेताओं ने कहा, इसकी जिम्मेदार सत्तारूढ़ पार्टी है, राष्ट्रपति से मिलेंगे

यह सरकार कायर है, जनता की आवाज से डरती है

धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए  कहा कि देश गुंडों की जागीर नहीं है। देश में लोकतंत्र नहीं तानाशाही है. उन्होंने कहा कि देश की यूनिवर्सिटी में घुस घुसकर छात्रों को पीटा जा रहा है.  भाजपा सरकार उत्तर पूर्व, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में विद्यार्थियों और पत्रकारों पर दमन के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है.

यह सरकार कायर है.  जनता की आवाज़ से डरती है. देश के नौजवानों, उनके साहस और उनकी हिम्मत को अपनी खोखली तानाशाही से दबाना चाहती है.

यह भारतीय युवा हैं, सुन लीजिए मोदी जी, यह दबेगा नहीं, इसकी आवाज आपको आज नहीं तो कल सुननी ही पड़ेगी.  इससे पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी कि प्रियंका गांधी दो घंटे के लिए इंडिया गेट पर धरने पर बैठेंगी.  इस दौरान इंडिया गेट पर केसी वेणुोगपाल, एके एंटनी , पीएल पुनिया, अहमद पटेल और कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : #JamiaViolence को लेकर दिल्ली पुलिस ने अपनी बात रखी, VC ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

2 Comments

  1. 452395 375181Hi, should you want to get higher rankings, you should look at the plugin I left in my link, it will assist. 577503

  2. 768032 804495This internet page is often a walk-through for all of the details it suited you with this and didnt know who to ask. Glimpse here, and youll surely discover it. 469128

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button