Jharkhand Vidhansabha Election

#JharkhandElection : बाबूलाल ने कहा- इस बार राज्य भर में भाजपा से असली लड़ाई लड़ेगा झाविमो

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता व खिजरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अंतु तिर्की ने अपने सैकडों समर्थकों के साथ बाबूलाल मरांडी पर आस्था व्यक्त करते हुए झाविमो का दामन थाम लिया.

देर शाम झामुमो नेता अंतु तिर्की अपने सैकडों समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में झाविमो मुख्यालय, डिबडीह में आहूत मिलन समारोह में पहुंचे एवं बाबूलाल मरांडी के समक्ष पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की.

मौके पर उपस्थित पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने अंतु तिर्की को फूल-माला एवं पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें : शहीद ग्राम आवास योजना : दो साल दो माह पूर्व अमित शाह ने किया था भूमि पूजन, एक ईंट भी नहीं जुड़ी

डबल इंजन में से एक को सीज कर देगी जनता

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार राज्य भर में भाजपा की असली लड़ाई झाविमो से होगी. भाजपा की डबल इंजन से एक इंजन झारखंड की जनता सीज कर देगी.

उन्होंने कहा कि झाविमो कार्यकर्ताओं का जोश और जुनून ही पार्टी को जीत की मंजिल तक पहुंचायेगी. उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड की सत्ता की चाभी झारखंडियों के हांथों में होगी.

मरांडी ने कार्यकर्ताओं से परिवर्तन की लहर को झाविमो के पक्ष में मोड़ने के लिए कड़े संघर्ष का आह्वान किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसबार दम-खम से चुनाव लड़ने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़ें : #Jamshedpur: जमशेदपुर में एसीबी ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता के घर की छापेमारी, 2.44 करोड़ रुपये बरामद, जमीन और फ्लैट के दस्तावेज भी मिले

इन लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष डॉ हेमलाल मेहता, जिला उपाध्यक्ष महादेव मुंडा, मुकेश महतो, अनूप कुमार, वृष मिंज,  नामकुम प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष सूरज नारायण महतो, अंसार अंसारी, तौहीद आलम, गोपाल बेदिया, ललित कच्छप, दीपू नायक, दीपक महतो सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए.

मिलन समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक एवं मंच संचालन महानगर महासचिव जितेंद्र वर्मा ने की.

मिलन समारोह में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ आश्रिता कुजूर, सिधेश्वर मुंडा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक, आदिवासी मोर्चा के अध्यक्ष अजय कच्छप, संजय टोप्पो, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मुन्ना बड़ाईक, बंधना उरांव, सरीफ अंसारी, तौहीद आलम, अनिता गाड़ी, सूरज टोप्पो, प्रदीप ठाकुर, चांद मंसूरी, मंतोष सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection: उम्मीदवार जिनके रिश्तेदार दूसरी पार्टियों के प्रमुख पदों पर हैं काबिज

Related Articles

Back to top button