Business

वैश्विक रुख से 300 अंक से अधिक उछला सेंसेक्स 

Mumbai: वैश्विक बाजारों से सकारात्मक रुख के बीच बैंकिंग, वाहन और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में तेजी से बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से ज्यादा उछल गया.

इसे भी पढ़ें- #Maharashtra: सरकार गठन का फॉर्मूला तैयार! शिवसेना का होगा सीएम, कांग्रेस-एनसीपी को डिप्टी सीएम का पद

11,949.70 अंक पर पहुंचा निफ्टी

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 313.76 अंक यानी 0.78 प्रतिशत बढ़कर 40,600.24 अंक पर पहुंच गया.

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 77.60 अंक यानी 0.65 प्रतिशत चढ़कर 11,949.70 अंक पर पहुंच गया.

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता का पहला चरण अंतिम दौर में होने की खबरों के बीच शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सोल में शेयर बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.45 प्रतिशत बढ़कर 62.56 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था. 

इसे भी पढ़ें- आतिश तासीर के OCI कार्ड बहाल करने की मांग को लेकर 260 नामी हस्तियों ने पीएम को लिखा पत्र

इन कंपनियों के शेयर में तेजी और गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, वेदांता, आइसीआइसीआइ बैंक, कोटक बैंक, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक और सन फार्मा में तीन प्रतिशत तक की तेजी आयी.

इसके विपरीत एचडीएफसी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और बजाज ऑटो के शेयर 0.43 प्रतिशत तक गिर गये.

 

Related Articles

Back to top button