
Dhanbad : विधानसभा चुनाव की घोषणा किये जाने के बाद से ही आचार संहिता लागू हो गया है, लेकिन फिर भी राजनीतिक दलों में इसकी चेतना नहीं है. राजनीतिक पार्टियां खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं.
महुदा क्षेत्र के धनबाद बोकारो एनएच 32 मुख्य सड़क के किनारे पार्टी का झंडा लगा है जो सरासर अचार संहिता का उल्लंघन है. जिला प्रशासन किस शख्स आदेश के बावजूद अभी तक इसे उतारा नहीं गया है.
इसे भी पढ़ें- बैंक फ्रॉड केस को लेकर देशभर के 169 ठिकानों पर #CBI का सर्च अभियान, 35 मामले दर्ज
मुचिरायडीह रेलवे क्रॉसिंग चौक पर लहरा रहा है आजसू और जेएमएम का झंडा
मुचिरायडीह रेलवे क्रॉसिंग चौक पर आजसू और जेएमएम का झंडा भी लहरता हुआ दिख रहा है. इस पर न तो उक्त पार्टी के पदाधिकारी को हटाने की परवाह है और न ही जिला प्रसासन इस पर कोई करवाई कर रहा है.
वहीं चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लगने के साथ ही झंडा बैनर हटाने व दीवार लेखन मिटाने का सख्त निर्देश दिया है. हालांकि इन आदेशों निर्देशों का राजनीतिक पार्टियों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है.
राजनीतिक पार्टियां आचार संहिता की परवाह किये बिना सार्वजनिक जगहों पर झंडा और बैनर पोस्टर टांगे हुए हैं. चुनाव आयोग की ओर से भी इनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.
इसे भी पढ़ें- #ICSE 10वीं के सिलेबस से हटा लघु कथा ‘जामुन का पेड़’, सरकारी व्यवस्था पर व्यंग्य कसती थी कहानी
हर हाल में करना होगा आदर्श आचार संहिता का पालन
इस मामले में बाघमारा अंचल अधिकारी ने कहा कि आदर्श अचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के अंदर हर हाल में झंडा और बैनर पोस्टर हटा देना है. अगर किसी पार्टी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सभी राजनीतिक पार्टियों को हर हाल में आदर्श आचार संहिता का पालन करना होगा. जो ऐसा नहीं कर रहे हैं वे कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.




