
Washington : अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने कहा है कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट अब भी खतरनाक बना हुआ है और अमेरिकी हमले में अपने नेता अबु बक्र अल बगदादी की मौत का बदला लेने के लिए वह हमला कर सकता है.
पेंटागन ने इस्लामिक स्टेट के सरगना अबु बक्र अल बगदादी पर उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी बलों के हमलों से जुड़े छोटे वीडियो जारी किया हैं.
अमेरिका की केंद्रीय कमान के कमांडर जनरल केनैथ मैकेंजी ने वीडियो जारी होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि हो सकता है कि आतंकवादी संगठन का नेतृत्व बंटा हुआ हो, और हो सकता है कि इसे ठीक होने में कुछ वक्त लगे लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि यह खतरा नहीं है. मेकैंजी ने कहा,‘आईएसआईएस एक विचारधारा है तो इसलिए हम किसी भ्रम में नहीं है कि यह इतने भर से समाप्त हो जाएगी कि हमने बगदादी को खत्म कर दिया है.
इसे भी पढ़ें : #Pakistan : कराची से लाहौर जा रही ट्रेन में #Explosion के बाद आग लगी, 65 यात्रियों की मौत
यह एक विचारधारा है,इसे पूरी तरह से कभी समाप्त नहीं कर पायेंगे
उन्होंने कहा,वह खतरनाक रहेंगे. हमें संदेह है कि वह बदला लेने के लिए किसी प्रकार का हमला करेंगे, हम इसके लिए तैयार है. लेकिन हमें यह बात जाननी होगी कि चूंकि यह एक विचारधारा है तो आप इसे पूरी तरह से कभी समाप्त नहीं कर पायेंगे.
मैकेंजी ने कहा कि आईएसआईएस और उसके जैसी अन्य संस्थाओं के खिलाफ अमेरिका की दीर्घकालिक सफलता की परिभाषा यह नहीं है कि उस विचारधारा को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए बल्कि यह है कि इनकी मौजूदगी ऐसे स्तर पर पहुंच जाये कि दुनिया के किसी भी कोने में ये हों, वहां के स्थानीय सुरक्षा बल इनसे निपट सकें.
इसे भी पढ़ें : #Twitter ने राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक लगायी, #CEO ने कहा, राजनीतिक विज्ञापनों से वोट प्रभावित होते हैं




