Sci & Tech

IMC 2019 : जियो, सैमसंग ने बताया- किस तरह से इंटरनेट बेस्ड काम को आसान बनायेगा 5G

New Delhi:  रिलायंस जियो और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने यहां चल रहे ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस IMC 2019 में अगली पीढ़ी की 5जी प्रौद्योगिकी के असल दुनिया में किये गये उपयोग के मामलों को प्रदर्शित किया. इसमें लोगों ने देखा कि 5जी इंटरनेट बेस्ट कार्यों को कितनी आसानी से कर सकेगा.

इसे भी पढ़ेंः #SupremeCourt में #RamJanmabhoomiBabriMasjid विवाद की सुनवाई पूरी, 23 दिन के भीतर फैसला

इसके क्या-क्या फायदे होंगे. उल्लेखनीय है कि आइएमसी भारत और दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी कार्यक्रम है. इस दौरान जियो ने एक विज्ञप्ति में दावा किया कि उसने सैमसंग नेटवर्क के साथ साझेदारी में इंटरनेट प्रोटोकॉल आधारित 4जी-एलटीई का नए सिरे से दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क स्थापित किया है.

अगस्त 2019 तक 34 करोड़ से अधिक ग्राहक इस नेटवर्क का उपयोग कर रहे हैं. दोनों कंपनियों ने कार्यक्रम के दौरान 5जी एनएसए मोड के उपयोग आधारित नए व्यावसायिक अवसरों की पेशकश की.

इसे भी पढ़ेंः ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में जख्मी व्यवसायी दिल्ली रेफर, रांची पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बना पहुंचाया एयरपोर्ट

इसके लिए प्रदर्शित किये गये मामलों में 4जी एलटीई और 5जी तकनीक को एक दोहरे जुड़े हुए नेटवर्क के रूप में उपयोग किया गया था. इस मौके पर जियो के अध्यक्ष मैथ्यू ओमन ने कहा,‘‘जियो की मोबाइल इंटरनेट क्रांति और अभूतपूर्व डेटा उपयोग वृद्धि ने हर भारतीय के जीवन को बदला है.

सैमसंग जैसे प्रमुख भागीदार के साथ काम करते हुए जियो में हम मौजूदा 4जी ऑल-आईपी आधारित बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाते हुए और डिजिटल ढांचे में बदलते हुए 5जी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) व्यवस्था का लाभ समूचे देश तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे.’’

इसे भी पढ़ेंः रांची:दिव्यानी मोटर्स के मालिक से PLFI के नाम से मांगी गयी 20 लाख की रंगदारी

 

Related Articles

Back to top button