West Bengal

मारे गये मुस्लिम भाजपा कार्यकर्ता के घर सांत्वना देने पहुंचे मुकुल रॉय

Nadia : नादिया जिले में भाजपा के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता की हत्या के बाद उसके परिजनों से मिलने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल रॉय गुरुवार को उनके घर पहुंचे.  मुकुल के साथ बैरकपुर से भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह भी थे.  आश्चर्यजनक रूप से मुस्लिम बहुल होने के बावजूद पूरे क्षेत्र की महिलाएं भाजपा का झंडा लेकर सड़कों पर इनके स्वागत के लिए खड़ी थीं.

मुकुल रॉय जब मारे गये भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे तो वहां पर मुस्लिम महिलाओं के हाथों में भाजपा का ध्वज था.  उन्होंने मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और आश्वस्त किया कि पार्टी उनके साथ हर तरह से खड़ी है.

2021 विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी सरकार का विसर्जन होना है

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से दुर्गा पूजा का विसर्जन हो गया उसी तरह से 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की सरकार का विसर्जन होना है.  दरअसल अष्टमी की दोपहर नदिया जिले के चापड़ा गांव के मैदान से भाजपा कार्यकर्ता अहमद शेख का रक्तरंजित शव बरामद किया गया था.

इसे भी पढ़ें :  #RSS का आरोप,  दंपती हत्या मामले में सहयोग नहीं कर रही पुलिस,स्वयंसेवकों को टारगेट किया जा रहा है

तृणमूल कांग्रेस पर हत्या का आरोप

उन्हें शक्ति नगर जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था.  अहमद शेख के परिजनों ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने ही पीट-पीटकर उसकी हत्या की है.  उसके बाद गुरुवार को भाजपा नेताओं का उनके घर जाने की योजना थी.  यह खबर पूरे गांव में फैल गयी थी.

इसे भी पढ़ें : 29 दिनों में डीवीसी को 203 करोड़ का नुकसान

मुकुल रॉय ने आर्थिक मदद का चेक दिया

जिसके बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा का झंडा लेकर आगंतुक भाजपा नेताओं के स्वागत में खड़ी नजर आयी.   मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मिलकर मुकुल रॉय ने उन्हें आर्थिक मदद का चेक दिया और कहा कि ममता बनर्जी की सरकार का अंतिम समय आ गया है.  2021 के विधानसभा चुनाव में लोग इनका विसर्जन कर देंगे.

उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक के बारे में कहा कि पुलिस अधीक्षक कम अनुभवी हैं.  उनके आने के बाद भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया है.  कहा कि पश्चिम बंगाल के पूरे हालात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्यपाल नजर रख रहे हैं.  आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई जरूर होगी.

इसे भी पढ़ें :   #TMC रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाह पर विधानसभा उम्मीदवार तय करेगी

Related Articles

Back to top button