
New Delhi: वर्ल्ड कॉम्पिटिटिव इंडेक्स में भारत 10 पायदान नीचे खिसककर 68वें पोजिशन पर आ गया है. इसके पीछे अन्य अर्थव्यवस्था में कई अन्य सुधार माना जा रहा है.
अमेरिका इस सूची में शीर्ष पर नहीं रह गया है. सिंगापुर ने अमेरिका को हटाकर पहले स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है.
ट्रेड वॉर के चलते अमेरिका को अपनी पहली रैंकिंग गंवानी पड़ी है.
इसे भी पढ़ेंः#Tata ने नैनो कार का उत्पादन बंद किया, इस साल सितंबर तक केवल एक इकाई बिकी
भारत के लिए 10 पायदान तक नीचे लुढ़कना देश कि अर्थव्यवस्था और केंद्र सरकार के लिए अच्छे संकेत नहीं है. इससे पहले भारत ग्लोबल कॉम्पिटिटिव इंडेक्स में 58वें स्थान पर था.
इस साल भारत ब्राजील के साथ ब्रिक्स देशों में सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली इकोनॉमी में से रहा. कॉम्पिटिटिव इंडेक्स में ब्राजील 71वें नंबर पर है.
वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम ने इंडेक्स जारी करते हुए कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति अभी स्थिर नहीं है और उसका आर्थिक सेक्टर बहुत ही गहरा है. साथ ही फोरम ने बैंकिंग सेक्टर में कमजोरी की ओर भी ध्यान दिलाया, जो बैड लोन के संकट से जूझ रही है.
कॉर्पोरेट गवर्नेंस में 15वें नंबर पर भारत
हालांकि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस के मामले में भारत को 15वां स्थान दिया है. मार्केट साइज में भारत को तीसरा नंबर पर है और शेयरहोल्डर गवर्नेंस में देश को दूसरे नंबर पर रखा गया है. नवीकरणीय ऊर्जा के मामले में भी भारत को तीसरा स्थान मिला है. इंडेक्स रिपोर्ट में इनोवेशन के मामले में भी भारत को कई उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं से ऊपर रखा गया है.
इसे भी पढ़ेंःहजारीबागः सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल
लेकिन जीवन प्रत्याशा के मामले में भारत अभी भी निचले पायदान वाले देशों में से एक है. जीवन प्रत्याशा के मामले में भारत को 109वां स्थान मिला है, जबकि कुल 141 देशों का इस इंडेक्स के लिए सर्वे किया गया था.
वहीं पुरुष श्रमिकों के साथ महिला श्रमिकों के अनुपात को लेकर भारत 128वें पायदान पर है. योग्यता और प्रोत्साहन के मामले में भारत 118 वें स्थान पर और कौशल के लिए 107 वें स्थान पर है.
समग्र रेंकिंग में भारत के पड़ोसी देशों में श्रीलंका 84वें स्थान पर, बांग्लादेश 105वें स्थान पर, नेपाल को 108 स्थान पर और पाकिस्तान को 110वें स्थान पर है.
इसे भी पढ़ेंःविधायक ढुल्लू महतो और जलेश्वर महतो के समर्थकों के बीच गोलीबारी, कई घायल




