Read Next
02/11/2026
बिहार के बेगूसराय में ग्रामीणों का अनोखा विरोध, सड़क पर बने गड्ढों का ‘गिरिराज कुंड’, ‘शैलेंद्र कुंड’ व ‘कुंदन कुंड’ नाम रखा
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
Back to top button
Patna : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रदेश में 93,448 लोगों को फायदा मिला है.
योजना में खर्च हुए 92 करोड़
आयुष्मान भारत योजना का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से बिहार में 93,448 लोग लाभान्वित हुए हैं और 92 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है.
उन्होंने कहा कि बिहार में 27.87 लाख गोल्डन कार्ड वितरित किये गये हैं और 712 अस्पताल इस योजना के तहत निबंधित हैं. सुशील ने कहा कि वर्ष 2018-19 की तुलना में 2019-20 में बिहार के स्वास्थ्य विभाग के बजट में उल्लेखनीय 23 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने के साथ 9,622 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है.
11 नये मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू
उन्होंने कहा कि बिहार में मेडिकल शिक्षा के लिए एक अलग ‘स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय’ स्थापित करने पर सरकार विचार कर रही है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 11 नये मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है.
मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज भवन नवम्बर तक बनकर तैयार हो जायेगा. पूर्णिया में 365 करोड़ रुपये की लागत से और छपरा में 425 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल का भवन बन रहा है.
उन्होंने बताया कि वैशाली, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मधुबनी, जमुई और बक्सर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए निविदा निकाली जा चुकी है.