JharkhandRanchi

झारखंड सरकार के जीरो पावर कट के दावे की साक्षी धोनी ने खोली पोल

Ranchi : झारखंड सरकार लगातार अपनी उपलब्धियां गिनाती रहती है. जिसमें जीरो पावर कट की बात भी कई बार कही गयी है. लेकिन वास्तविकता सरकार के दावे से बहुत दूर है.

इस बात का पता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के ट्वीट से पता चलता है. जिसमें उन्होंने झारखंड में बिजली की स्थिति के बारे में बताया है.

इसे भी पढ़ें- न्यूज विंग की खबर पर #INTUC हुआ रेस, #SBC पर कार्रवाई नहीं करने पर कोर्ट में जाने की चेतावनी

क्या कहना है साक्षी धोनी का

गुरुवार को साक्षी ने ट्वीट किया और कहा कि रांची में लोग प्रत्येक दिन बिजली कटौती का अनुभव करते हैं. इसकी रेंज चार से सात घंटे की होती है.

पिछले पांच घंटे से बिजली नहीं है. जबकि बिजली न होने का कोई खास कारण भी नहीं है. क्योंकि मौसम अच्छा है और आज कोई त्योहार भी नहीं है. मुझे उम्मीद है कि संबंधित अथॉरिटी इस बारे में संज्ञान लेंगे.

इसे भी पढ़ें- सिंदरी #MLA फूलचंद मंडल का टिकट रडार पर, सीट के लिए #BJP ने शॉर्टलिस्ट किये पांच नाम

बिजली कटौती से जनता परेशान

झारखंड सरकार ने साल 2016 में यह घोषणा किया था कि 2019 से राज्य के प्रत्येक हिस्से में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी. लेकिन अब आलम यह है कि राज्य के अन्य जिलों की बात तो दूर राजधानी रांची में ही भारी बिजली कटौती हो रही है. जिसकी वजह से यहां के लोग काफी परेशान है.

गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसी को लेकर राज्य की सत्ता में वापसी के लिए सीएम रघुवर दास व भाजपा अपनी उपलब्धियां गिनाने में जुटी है. लेकिन यहां की बदहाल बिजली व्यवस्था अब सरकार के लिए मुसीबत बनती जा रही है.

Related Articles

Back to top button