Crime NewsRanchi

शर्मनाकः कांके में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

Ranchi: राजधानी के कांके थाना क्षेत्र के मनातू में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है उसका नाम महावीर है और वह मनातू का रहने वाला है.

बताया जा रहा है कि गुरुवार को आरोपी युवक ने 6 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर सुबह के करीब 9 बजे के आसपास उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ेंः13 महीने के वेतन पर बोले पुलिस कर्मी- हमें सरकारी कैलेंडर में जितनी छुट्टी है दे दें और कुछ नहीं चाहिए

घटना की सूचना मिलने पर परिजन बच्ची को लेकर कांके थाना पहुंचे हैं. पुलिस पीड़िता के बयान पर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.

महिला पुलिस कर रही बच्ची से पूछताछ

इस मामले में कांके थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है कि बच्ची से महिला पुलिस उसे घटना की जानकारी ले रही है. उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या दुष्कर्म का प्रयास किया गया, इससे संबंधित जानकारी बच्ची से ली जा रही है. वहीं पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने में जुट गई है.

रांची में हर चौथे दिन हो रहा है एक नाबालिग के साथ रेप

राजधानी रांची में हर चौथे दिन एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हो रहा है. वर्ष 2016 से अबतक नाबालिगों के साथ रांची में दुष्कर्म के 345 मामले दर्ज हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंःधनबादः पानी के लिए सड़क पर उतरे केंदुआ के लोग, एनएच-32 जाम कर प्रदर्शन

2016 में 53, 2017 में 130, 2018 में 113 और 2019 में अब तक 49 दुष्कर्म के मामले रांची जिले में दर्ज हो चुके हैं. इन मामलों में 90 फीसदी दुष्कर्म पीड़िताएं 15 से 17 वर्ष के बीच की हैं.

ये संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. लेकिन सजा 10 फीसदी मामलों में ही हो पा रही है. 90 फीसदी मामलों में आरोपी बच निकल जा रहे हैं.

इसके पीछे का कारण है पीड़िता व उसके परिवार पर दबाव, उनके परिवार को मिलने वाली धमकी और पीड़िता को मिलने वाली सामाजिक पीड़ा.

इसे भी पढ़ेंःकोडरमा: कन्या भ्रूण हत्या की शिकायत पर बागे अल्ट्रासाउंड सेंटर में PCPNDT का छापा

Related Articles

Back to top button