
Pravin kumar
Ranchi : झारखंड सरकार ने अपने आदेश में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति योजना के तहत सरकारी कर्मियों के साथ-साथ राज्य के सभी स्वशासी निकायों, बोर्ड, निगम, विश्वविद्यालयों में कार्यरत मृत कर्मी के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने की नियमावली लागू कर रखी है.
लेकिन राज्य सरकार के स्वामित्व वाला तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड सरकारी आदेश का पालन नहीं कर रहा है. तेनुघाट विद्युत निगम में काम करने वाले 20 कर्मियों के आश्रित नौकरी की आस में दर-दर भटक रहे है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के डीसी IAS Code of Conduct के खिलाफ जाकर चला रहे हैं #jharkhandwithmodi कैंपेन
उप कार्मिक निदेशक ने दो माह में नौकरी देने का निकाला था पत्र
टीटीपीएस के 20 मृत कर्मियों के आश्रितों की नियुक्ति के संबंध में उप कार्मिक निदेशक टीटीपीएस लालपनिया की ओर से 30 अगस्त 2018 को ही अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति करने संबंधी पत्र निर्गत किया गया था. पत्र निर्गत होने के 13 महीने गुजर जाने के बाद भी अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति टीटीपीएस में नहीं की गयी.
30 अगस्त को प्रबंधन की ओर से निर्गत किये पत्र में कहा गया था कि 14 मृतकों के आश्रितों के कागजात की जांच-पड़ताल कर ली गयी है व प्रबंधक द्वारा इनके नियोजन की प्रक्रिया एक महीने में कर दी जायेगी एवं शेष बचे हुए मृतक आश्रितों का नियोजन दो महीने में झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा निर्धारित नियम के तहत किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : धनबादः बगैर हेलमेट बाइक चलाना युवक को पड़ा महंगा, सड़क दुर्घटना में मौत
20 मृत कर्मियों के आश्रितों ने कब किया अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति का दावा
| मृत कर्मी का नाम | मृत्यु की तिथि | आश्रितों का नाम और संबंध | टीटीपीएस में किया आवेदन |
| 1.स्व. रतीया मांझी | 09.06.2010 | पूरन किस्कू,पुत्र | 18.04.20165 |
| 2.जीतन मांझी | 09.11.2011 | दीपक टुडू, पुत्र | 07.05.2015 |
| 3.शनिचरवा मुर्मू | 20.12.2011 | कार्तिक मुर्मू,पुत्र | 07.05.2015 |
| 4.रतीलाल मांझी | 06.10.2012 | जितेन्द्र किस्कू, पुत्र | 08.07.2013 |
| 5.धेना मांझी | 17.06.2013 | अशोक किस्को, पुत्र | 29.08.2013 |
| 6. जिब्राइल हांसदा | 13.03.2014 | दाउद हांसदा, पुत्र | 16.05.2015 |
| 7. सोमरा मांझी | 17.05.2011 | अरविंद मरांडी, पुत्र | 21.08.2015 |
| 8.चांदमुनी देवी | 18.06.2014 | झुमरी कुमारी, पुत्री | 27.04.2015 |
| 9. गुरू राम मांझी | 22.11.2014 | अशोक बास्के, पुत्र | 06.02.2015 |
| 10.नारायण राम | 07.01.2016 | अभिषेक कुमार, पुत्र | 08.04.2016 |
| 11.रामजी मांझी | 21.09.2016 | राजेश बास्के, पुत्र | 09.11.2016 |
| 12.नकुल सोरेन | 21.09.2016 | अनिता सोरेन, पुत्री | 14.06.2017 |
| 13. सुखलाल मांझी | 28.09.2016 | अनिल बास्के, पुत्र | 19.06.2017 |
| 14.भोला सोरेन | 17.02.2016 | शिबू सोरेन पुत्र | 15.07.2016 |
| 15. सोहन मांझी | 05.02.2015 | पार्वती देवी, पत्नी | 22.01.2016 |
| 16. जितराम मांझी | 05.02.2015 | लालू हेब्रम, पुत्र | 20.07.2015 |
| 17.बाबूचंद मांझी | 22.04.2017 | सुनीता देवी | 11.07.2017 |
| 18. धेना राम मांझी | 31.03.2017 | रोहित हांसदा | 20.07.2017 |
| 19.भोदर मांझी | 31.03.2017 | विजय सोरेन | 22.06.2017 |
| 20.अघुन मांझी | 12.12.2015 | दिलीप मरांडी | 07.04.2016 |
टीटीपीएस लालपनिया अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए निकाले गये पत्र के सबंध में 20 लोगों की नियुक्ति को लेकर आपत्ति मांगी गायी थी. इस पर आवेदकों के आवेदन में किसी प्रकार की कोई आपत्ति नही मिला. 20 लोगों की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति रोककर रखी गया है. सभी आदिवासी और कमजोर वर्ग के आश्रित हैं.
आवेदक पार्वती देवी का कहना है हमलोग आदिवासी हैं, शायद इसीलिए हमारी नियुक्ति रोककर रखी गयी है. पति की मृत्यु के बाद चार बच्चे का भरना पोषण करना मुश्किल हो रहा है. प्रबंधन सिर्फ नौकरी देने के नाम पर टाल-माटोल कर रहा है.
क्या कहते हैं एच आर टीटीपीएस स्वेता पूर्ती
उपरोक्त मामले पर टीवीएनएल के एचचार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि आज की बोर्ड बैठक में नियुक्ति का निर्णय ले लिया जायेगा. वहीं टाले डाले जाने के सवाल पर एचआर ने कुछ भी नहीं कहा.
इसे भी पढ़ें : IBPS क्लर्क के लिए नोटिफिकेशन जारी, 17 सितंबर से 9 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन एप्लीकेशन




