Education & Career

IBPS क्लर्क के लिए नोटिफिकेशन जारी, 17 सितंबर से 9 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन एप्लीकेशन

Ranchi: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आइबीपीएस) ने क्लर्क कैडर में नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू किया है. उम्मीदवारों का चयन पीटी व मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा.

आवदेन ऑनलाइन करना होगा. ऑनलाइन एप्लीकेशन के बाद सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये व आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये परीक्षा शुल्क देने होंगे.

इसे भी पढ़ें- यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे चिन्मयानंद पर क्या यूपी पुलिस है मेहरबान, प्रियंका गांधी ने उठाये सवाल

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिशन: 17 सितंबर से 9 अक्टूबर 2019
  • ऑनलाइन एग्जामिनेशन फीस सबमिशन: 17 सितंबर से 9 अक्टूबर 2019
  • प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग एडमिट कार्ड जारी : नवंबर 2019
  • प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग : 25 नवंबर से 30 नवंबर 2019
  • पीटी एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड : नवंबर 2019
  • पीटी ऑनलाइन एग्जामिनेशन : 7, 8, 14 व 21 दिसंबर 2019
  • ऑनलाइन पीटी एग्जामिनेश रिजल्ट : दिसंबर या जनवरी 2020 में
  • मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड : जनवरी 2020
  • ऑनलाइन मुख्य परीक्षा : 19 जनवरी 2020

इन बैंकों में होगी नियुक्ति

इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसिज बैंक, सिंडिकेट बैंक, आंध्रा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉरपोरेशन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब व सिंध बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र

इसे भी पढ़ें- #EconomicSlowdown : खुदरा महंगाई बढ़ी, उद्योगों की रफ्तार में आयी गिरावट

झारखंड में है 141 सीट

क्लर्क कैडर के तहत झारखंड के 17 बैंकों में 141 सीटें हैं. इसमें एससी के लिए 11, एसटी के लिए 31, ओबीसी के लिए 09, इब्ल्यूएस के लिए 12 व सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 78 सीटें निर्धारित हैं.

100 अंक की होगी पीटी परीक्षा

आइबीपीएस क्लर्क की दिसंबर माह में होने वाली पीटी की परीक्षा 100 अंक की होगी. जिसमें अंग्रेली लेंग्वेज से 30 अंक के 30 सवाल, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 अंक के 35 सवाल व रिजनिंग एबिलिटी से 35 अंक के 35 सवाल पूछे जायेंगे. परीक्षा एक घंटे की होगी. पीटी परीक्षा में सफलता के लिए हर कैटेगरी के छात्र के लिए अलग-अलग कट ऑफ तय किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें- संबित पात्रा ने आर्थिक मंदी पर दिया हल्का बयान, कहा- कांग्रेस मंदी का सामना कर रही है

200 अंक की होगी मुख्य परीक्षा

पीटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार 19 जनवरी को ली जाने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. यह परीक्षा ऑनलाइन ली जायेगी. मुख्य परीक्षा 200 अंक की होगी.

परीक्षा दो घंटे 40 मिनट की होगी. इसमें जेनरल व फाइनेंशियल अवेयरनेस से 40 अंक के 50 सवाल, जेनरल इंग्लिश से 40 अंक के 40 सवाल, रीजनिंग एबिलिटी व कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 60 अंक के 50 सवाल व क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 अंक के 50 सवाल पूछे जायेंगे.

Related Articles

Back to top button