National

अमित शाह ने कहा, राहुल गांधी के बयान का इस्तेमाल पाकिस्तान भारत के खिलाफ कर रहा है,  कांग्रेसी शर्म करें  

silvassa  : कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि राहुल गांधी के बयान का इस्तेमाल भारत के खिलाफ हो रहा है .  गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नगर हवेली में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही. इस क्रम में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को जमकर निशाना साधा. शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल  370 हटाने का विरोध किया था.

राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान ने अपने भाषण में शामिल किया,  अमित शाह ने कहा कि  पिछले संसद सत्र में पीएम मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लिया. आर्टिकल  370 और 35A देश के एकीकरण में बाधा थे.  प्रधानमंत्री  मोदी को आपने फिर से पीएम बनाया और उन्होंने संसद के पहले ही सत्र में आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया. कहा कि पीएम मोदी के अलावा यह काम कोई और नहीं कर सकता था.

इसे भी पढ़ें- मोदी पर मनमोहन का वार, कहा- राजनीति छोड़ अर्थव्यवस्था को गंभीर सुस्ती से उबारने का करें प्रयास

आतंकवाद के ताबूत में हमने अंतिम कील ठोकी

भाजपा अध्यक्ष  व  गृहमंत्री  ने कहा, आर्टिकल 370 के हटने से जम्मू-कश्मीर में विकास के रास्ते खुले हैं. आतंकवाद के ताबूत में हमने अंतिम कील ठोकी है. कश्मीर को पूरी तरह से भारत के साथ मिलाने का काम हुआ है.  सब लोग इस फैसले पर सरकार के साथ हैं लेकिन कुछ लोग इसका भी विरोध कर रहे हैं.

कांग्रेस ने आर्टिकल 370 को हटाने का विरोध किया. आज भी राहुल गांधी जो बयान देते हैं, उसकी पाकिस्तान में तारीफ होती है.  उनके बयान को पाकिस्तान अपनी याचिका में शामिल करता है. कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए कि उनके बयान का उपयोग भारत के खिलाफ हो रहा है.

जल शक्ति मंत्रालय की शुरुआत

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पीएम  मोदी ने इस बार जल शक्ति मंत्रालय की शुरुआत की है.  यह मंत्रालय जल संचय, डैमों की क्षमता का विस्तार, घर, गांव, खेतों में पानी की व्यवस्था करेगा.  इसके अलावा किसानों को कम पानी में ज्यादा उपज मिले, ऐसी तकनीक का भी विस्तार करेगा.

जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने हर व्यक्ति को घर और हर घर में शौचालय, बिजली और आयुष्मान भारत योजना का कार्ड देने का फैसला किया था.  हर घर में शुद्ध पानी देने का संकल्प छूट गया था, जल शक्ति मंत्रालय हर घर को संपूर्ण बनाने का काम करेगा.

इसे भी पढ़ें- कश्मीरी पत्रकार गौहर गिलानी को दिल्ली हवाईअड्डे पर रोका गया, जर्मनी जाने वाले  थे  

Related Articles

Back to top button