National

राहुल गांधी का कश्मीर जाने का फैसला गलत, थोड़ा इंतजार किया जाना चाहिए : मायावती

NewDelhi : कश्मीर से वापस लौटाये जाने के बाद राहुल गांधी सहित पूरा विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है,  लेकिन इस मुददे  पर   बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. जान लें कि मायावती ने इशारों में राहुल गांधी के कश्मीर जाने के फैसले को गलत करार दिया है.  मायावती के अनुसार  कांग्रेस या अन्य दलों के नेताओं के कश्मीर जाने से केंद्र और वहां के राज्यपाल को राजनीति करने का मौका मिल जा रहा है.


बसपा ने संसद में आर्टिकल 370 हटाए जाने का समर्थन किया

मायावती ने ट्वीट कर जानकारी दी कि  बसपा ने क्यों संसद में आर्टिकल 370 हटाये जाने का समर्थन किया.  मायावती ने ट्वीट किया, जैसा कि विदित है कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर हमेशा ही देश की समानता, एकता व अखंडता के पक्षधर रहे हैं इसलिए वे जम्मू-कश्मीर राज्य में अलग से आर्टिकल 370 का प्रावधान करने के कतई भी पक्ष में नहीं थे.  इसी खास वजह से बसपा  ने संसद में आर्टिकल 370 हटाए जाने का समर्थन किया.

इस क्रम में  मायावती ने आर्टिकल 370 हटाये जाने को लेकर हो रही राजनीति पर कहा कि देश में संविधान लागू होने के लगभग 69 वर्षों के बाद इस आर्टिकल 370 की समाप्ति के बाद अब वहां पर हालात सामान्य होने में थोड़ा समय अवश्य ही लगेगा.  इसका थोड़ा इंतजार किया जाये तो बेहतर है, जिसे माननीय कोर्ट ने भी माना है.

विपक्ष पर हमला बोलते हुए मायावती ने लिखा किअभी हाल ही में बिना अनुमति कांग्रेस व अन्य पार्टियों के नेताओं का कश्मीर जाना क्या केन्द्र व वहां के गवर्नर को राजनीति करने का मौका देने जैसा कदम नहीं है? वहां पर जाने से पहले इस पर भी थोड़ा विचार कर लिया जाता, तो यह उचित होता.

इसे भी पढ़ें –  NRC में नाम दर्ज करवाने के लिए मुसलमानों से ज्यादा हिंदुओं ने किया फर्जीवाड़ा, RSS ने किया इनकार 

Related Articles

Back to top button