
Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड के देंगोडीह गांव में भतीजे से अवैध संबंध के शक में महिला को पंचायत ने निर्वस्त्र कर बाल काटा गया था. अब इस मामले में 11 लोगों को आरोपी बनाया है. हालांकि अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पायी है.
इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला का भतीजा ही उसका शारीरिक शोषण करता था. फिर भी महिला को ही दोषी करार दिया गया. यह फैसला और महिलाओं की कथित पंचायत में ही किया गया था.
इसे भी पढ़ें – धनबाद : हाजरा क्लिनिक में प्रसूता के ऑपरेशन के दौरान नवजात के हुए दो टुकड़े
महिला को घर से पंचायत तक घसीट कर लाया गया
जानकारी के मुताबिक, महिलाओं की कथित पंचायत में पहले पीड़ित महिला को घर से पंचायत तक घसीट कर लाया गया. फिर उसे निर्वस्त्र कर उसके बाल काट दिये गये. फिर उसी अवस्था में महिला को पूरे गांव में घुमाया गया. इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
भतीजा कर रहा था शारीरिक शोषण
पीड़ित महिला का पति पिछले 3 महीने से साथ नहीं रह रहा था, इसी का फायदा उठाकर उसका भतीजा शारीरिक शोषण करता था. साथ ही महिला को उसका भतीजा ये बात किसी से नहीं बताने की धमकी भी देता था.
शारीरिक शोषण से तंग आ चुकी महिला ने जब ये बात यह बात लोगों को बतायी तो ये बात खुल गयी. उसके बाद सारा आरोप महिला पर ही लगाया गया और उसे भरी पंचायत में निर्वस्त्र करबाल काटे गये. उसके बाद पूरे गांव में महिला को घुमाया गया. पंचायत के इस फरमान और सजा के बाद पीड़ित महिला और उसका परिवार सकते में है.
11 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज
इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने नवलशाही थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि खबर लिखे जाने तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
इसे भी पढ़ें – रांची नगर निगम सफाई के लिए फिर लेगा आउटसोर्सिंग कंपनी का सहारा, पार्षद बोले – चरमरायेगी सफाई व्यवस्था




