Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Srinagar : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. इस मुठभेड़ में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गया और एक उप निरीक्षक घायल हुआ है.
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों और पुलिस ने संयुक्त रूप से गनी-हमम क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान वहां छुपे हुए आतंकवादियों ने बल पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसका बल ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया.
इसे भी पढ़ें- टेक्सटाइल इंडस्ट्री के बर्बाद होने के पीछे सरकार की गलत नीतियां
आतंकी की पहचान की जा रही
प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में एसपीओ बिलाल अहमद और एसआई अमरदीप परिहार घायल हो गये. उन्होंने बताया कि एसपीओ अहमद ने बाद में दम तोड़ दिया और एसआई परिहार सेना के अस्पताल में भर्ती है.
प्रवक्ता ने कहा कि हम शहीद बिलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान सबसे बड़ा बलिदान दिया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी भी मारा गया और उसका शव मौके से बरामद कर लिया गया है. आतंकवादी की पहचान और उसके समूह का पता लगाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- चेंबर ने लगाया रघुवर दास के आवास के पास होर्डिंग, व्यापारियों की मार्मिक पुकार-अब तो सुध लो सरकार
हथियार, गोला-बारूद व अन्य सामग्री बरामद
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला बारूद और अन्य सामग्री भी बरामद हुई है. प्रवक्ता ने बताया कि लोगों से मुठभेड़ स्थल पर ना जाने को कहा गया है क्योंकि वहां अभी विस्फोटक सामग्री होने की आशंका है.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गहन छानबीन किए जाने और विस्फोटक सामग्री को हटाए जाने तक लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया गया है.