Read Next
12/11/2026
सैम पित्रोदा की तारीफ पर पीएम मोदी का खास अंदाज, दीपावली की शुभकामनाओं ने सोशल मीडिया पर खींचा ध्यान; यूजर बोला- मुझे भी बधाई दो
12/11/2026
Amul Milk Price Hike: आज से महंगा हुआ अमूल दूध, 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जानें नए रेट
12/11/2026
पटाखों पर बहस के बीच मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- एक समय था जब आतिशबाजी हवा को प्रदूषित नहीं, शुद्ध करती थी
12/11/2026
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो लापता SPO जवानों के शव बरामद, सर्विस राइफल गायब; आतंकी साजिश की आशंका
11/11/2026
एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी! टॉयलेट में मिली पर्ची से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
11/11/2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में 2 से 3 जवान घायल; इलाके में सर्च ऑपरेशन
09/11/2026
दिवाली पर PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान से सियासी तूफान, विपक्ष ने बताया खतरनाक
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
Back to top button
New Delhi : अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वस्त्र उद्योग क्षेत्र में मंदी से जुड़े एक विज्ञापन को लेकर कांग्रेस सरकार ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि देश ‘गंभीर मंदी’ का सामना कर रहा है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है.
इसे भी पढ़ें- टेक्सटाइल इंडस्ट्री के बर्बाद होने के पीछे सरकार की गलत नीतियां
सुरजेवाला ने किया ट्वीट
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि खेती के बाद सबसे ज्यादा रोज़गार पैदा करने वाला ‘कपड़ा उद्योग’ अब गंभीर मंदी की मार में. अखबार में इश्तिहार तक दिया पर कुंभकरणी नींद सो रही भाजपा सरकार.
उन्होंने सवाल किया कि क्या देश का रोज़गार खत्म करना व उद्योग बंद करना देश विरोधी नहीं है? ”
इसे भी पढ़ें- INX केस में चिदंबरम के साथ आयी प्रियंका, कहा- ‘शर्मनाक तरीके से’ पीछे पड़ी है सरकार
टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद होने के कगार पर
गौरतलब है कि कुछ अखबारों में ‘नॉर्दन इंडिया टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन’ नामक संगठन की तरफ से एक विज्ञापन छपवाया गया है जिसमें बताया गया है कि वस्त्र उद्योग क्षेत्र में नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है.
संगठन ने अपने विज्ञापन में साल 2018 और 2019 की तुलना करके बताया है कि अप्रैल से जून तक के महीने में सूती धागे के निर्यात में बहुत कमी आयी है.
टेक्सटाइल इंडस्ट्री करीब 10 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देती है. साथ ही ये इंडस्ट्री किसानों के उत्पाद जैसे कपास, जूट वगैरह भी खरीदती है. यानी अगले साल तक कपास उत्पादक किसान भी इसकी चपेट में आ जाएगा.