BiharTop Story

नहीं रहे बिहार के पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्र, दिल्ली में ली अंतिम सांस

PATNA : बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र का निधन हो गया है. 82 साल की उम्र में जगन्नाथ मिश्रा ने अंतिम सांस ली. पूर्व सीएम लंबे समय से बीमार चल रहे थे औ   र दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. वहीं उनका निधन हो गया.

बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र ने अपने करियर की शुरूआत एक प्रोफेसर के तौर पर की थी.   फिर कुछ समय बाद बिहार विश्वविद्यालय में वे अर्थशास्त्र प्रोफेसर बन गये. डॉ. जगन्नाथ मिश्र की बचपन से ही राजनीति में रूची थी. वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.

इसे भी पढ़ें – बीजेपी विधायक के बिगड़ैल बोलः कहा- गौ हत्या पर प्रतिबंध नहीं लगा तो होती रहेगी मॉब लिंचिंग

बिहार में तीन दिन का राजकीय शोक

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम डॉ. जगन्नाथ मिश्र के निधन पर दुख जताया है. साथ ही बिहार में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है.

कैबिनेट मंत्री बनने का भी मौका मिला 

डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के बड़े भाई ललित नारायण मिश्र थे, जो राजनीति में थे. साथ ही इनके बड़े भाई रेल मंत्री भी रहे थे. डॉ जगन्नाथ मिश्रा जब विश्वविद्यालय में पढ़ाते थे, उसी वक्त  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे.

फिर डॉ जगन्नाथ मिश्र पहली बार 1975 में बिहार के मुख्यमंत्री बने. इसके बाद 1980 में जगन्नाथ मिश्र को दूसरी बार बिहार के सीएम बनने का सौभाग्य मिला. इसके अलावा जगन्नाथ मिश्र 1989 से 1990 तक आखिरी बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे. जबकि 90 के दशक में ही केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनने का भी मौका जगन्नाथ मिश्र को मिला. डॉ जगन्नाथ मिश्र का नाम बिहार के बड़े नेताओं के तौर भी जाना जाता है.

इसे भी पढ़ें – मंदी का असरः पिछले 20 सालों के सबसे खराब स्थिति में ऑटो सेक्टर, उबरने के लिए वाहनों पर भारी छूट

 

Related Articles

Back to top button