Sports

टीम इंडिया के नये कोच के लिए इंटरव्यू शुरू, शाम 7 बजे होगा एलान  

Mumbai : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) भारतीय टीम के अगले कोच के लिए इंटरव्यू लेने में लगी हुई है. नये कोच के इंटरव्यू के लिए पूर्व आल राउंडर रोबिन सिंह सबसे पहले सीएसी के सामने पेश हुए. मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच रोबिन तीन सदस्यीय पैनल के सामने पहुंचे, जिसमें अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी मौजूद हैं.

इसे भी पढ़ें – बिहार में थर्ड फ्रंट की तैयारी? मांझी से मिले पप्पू यादव, कन्हैया से भी मुलाकात

शास्त्री का कार्यकाल 45 दिन के लिए बढ़ाया गया है

टीम इंडिया के नये कोच का एलान शाम 7 बजे तक क्रिकेट सलाहकार समिति कर देगी.हालांकि ऐसी संभावना भी है कि मौजूदा कोच रवि शास्त्री ही एक बार फिर से अपने पद पर बने रह सकते हैं. इस पद के लिए मौजूदा कोच रवि शास्त्री, रोबिन, लालचंद राजपूत, माइक हेसन, टॉम मूडी, फिल सिमन्स छह नाम की छंटनी की गयी है. इंग्लैंड में विश्व कप के बाद शास्त्री का कार्यकाल 45 दिन के लिए बढ़ाया गया है.

ऐसा बताया जा रहा है कि शास्त्री का स्काइप के जरिए इंटरव्यू लिया जा सकता है. जबकि बाकि  राजपूत, हेसन और रोबिन सिंह निजी तौर पर पैनल के समक्ष एक-एक करके पेश हो रहे हैं. वहीं पैनल के दो अन्य सदस्य पूर्व महिला कप्तान शांता रंगास्वामी और पूर्व सलामी बल्लेबाज अंशुमान गायकवाड़ हैं.

शास्त्री का रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए अच्छा रहा है

देखा जाये तो शास्त्री का रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा रहा है. 2017 में भारतीय टीम से मुख्य कोच के रूप में जुड़ने से टीम ने अच्छी जीत दर्ज की है. 2018 में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई की  सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीता था, इसके अलावा शास्त्री के मार्गदर्शन में ही जुलाई 2017 से टीम ने 21 टेस्ट में से 13 में जीत दर्ज की है.

साथ ही टी20  में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा था और टीम इंडिया ने 36 में से 25 मैचों में जीत दर्ज की.एकदिवसीय मैचों की बात की जाए तो 60 में से 43 मुकाबले में भी जीत मिली.

लेकिन वर्ल्ड कप 2019 रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में ही टीम ने खेला था, लेकिन में सेमीफाइनल से आगे टीम बढ़ नहीं पायी.

इसे भी पढ़ें –  सात माह बाद भी विवेकानंद की प्रतिमा को नजदीक से नहीं देख पा रहे राजधानीवासी

Related Articles

Back to top button