
Palamu: पलामू जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर बरपा. गुरुवार रात जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में ऑटो सवार एक महिला समेत दो यात्रियों की मौत हो गयी. ऑटो सवार यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए जपला रेलवे स्टेशन जा रहे थे.
इसे भी पढ़ेंःबिहार में थर्ड फ्रंट की तैयारी? मांझी से मिले पप्पू यादव, कन्हैया से भी मुलाकात
जानकारी के अनुसार, गुरूवार की रात जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर बांसडीहा मोड़ के पास ट्रैक्टर व ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. जिससे ऑटो पलट गयी.
ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जिसकी पहचान 60 वर्षीय मुन्ना चौधरी के तौर पर हुई, जो लंगरकोट गांव निवासी था. जबकि दमदमी गांव की रहनेवाली 25 वर्षीय मलका परवीन ने अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में दम तोड़ दिया.
ऑटो सवार अन्य तीन लोग घायल है, इसमें रामस्वरूप राम को बेहतर इलाज के लिये मेदिनीनगर के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जबकि अयूब अंसारी और रुस्तम अंसारी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में किया जा रहा है.
घायलों ने बताया कि ऑटो हुसैनाबाद के दमदमी गांव से जपला रेलवे स्टेशन जा रही थी. इसी बीच बासडीहा मोड़ के समीप तेज गति से लाराही ट्रैक्टर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ऑटो पलट गयी.
इसे भी पढ़ेंःचीन की चाल! आज कश्मीर मामले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में बैठक




