
Washington: कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और दो केंद्र शासित के गठन से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. इसी बौखलाहट में पड़ोसी देश ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया है.
वहीं अमेरिका में दो प्रभावशाली डेमोक्रेटिक सांसदों ने पाकिस्तान से भारत के खिलाफ बदले की कोई भी कार्रवाई करने से बचने और अपने देश में आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की नसीहत दी है.
इसे भी पढ़ेंःपाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस का एक कॉरिडोर किया बंद, विदेशी उड़ानों को लगेगा 12 मिनट का अतिरिक्त समय
सीनेटर रॉबर्ट मेनेंदेज और कांग्रेस सदस्य इलियट एंजेल ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में जम्मू कश्मीर में पाबंदियों पर चिंता भी जताई.
Chairman @RepEliotEngel & Senator @SenatorMenendez issued a statement in response to the steps India has taken to revise the status of Jammu and Kashmir: pic.twitter.com/YNUtDRFy2Q
— House Foreign Affairs Committee (@HouseForeign) August 7, 2019
आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने की नसीहत
मेनेंदेज सीनेट की विदेश संबंधों की समिति के शीर्ष सदस्य हैं, जबकि एजेंल सदन की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘पाकिस्तान को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कराने में मदद समेत किसी भी तरह की बदले की कार्रवाई से बचना चाहिए. ’ साथ ही पाकिस्तान की सरजमीं पर आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए.
अमेरिका के हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन बॉब मेनेंडेज की ओर से यह बयान जारी किया है. अमेरिका ने भारत से अपील है कि जम्मू-कश्मीर में भारत अपने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करे और पारदर्शिता बरते.
इसे भी पढ़ेंःतिलमिलाया पाकिस्तान, भारत के साथ राजनयिक संबंध का दर्जा घटाया , भारतीय उच्चायुक्त को भारत लौटने को कहा
सांसदों ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारत के पास अपने सभी नागरिकों को विधानसभा की आजादी, सूचना तक पहुंच और कानून के तहत समान संरक्षण समेत समान अधिकारों की रक्षा करना तथा उनका प्रचार करने की महत्ता को दिखाने का अवसर है.
गौरतलब है कि सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त सैन्य बलों की तैनाती की है. अनुच्छेद 370 पर ऐतिहासिक फैसले से पहले वहां इंटरनेट सुविधाएं और फोन सेवाएं बंद कर दी गई थीं.
वहीं पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के भारत के कदम को एकतरफा और गैरकानूनी बताते हुए बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को निष्कासित कर दिया. और नयी दिल्ली के साथ राजयनिक संबंधों को कमतर कर दिया था.
इसे भी पढ़ेंः राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कश्मीरियों के साथ शोपियां की गलियों में घूम रहे हैं




