
Bokaro : जिले के दो अगल थाना क्षेत्र में झुंड से भटके हाथी ने दो स्थानों पर दो ग्रामीण को कूचल डाला. इसमें एक की मौत हो गयी औऱ एक व्यक्ति घायल हो गया. हड़साली गांव के जंगल में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे मवेशी चराकर लौट रहे मानू मांझी (65) को हाथी ने पटक दिया.
इससे उनकी मौत हो गयी. वहीं पेटरवार की उतासारा पंचायत के झिलिंगटांड़ गांव में हाथी ने बिरसा मांझी (65) को शनिवार की रात पटककर घायल कर दिया. वह किसी तरह भागने में सफल हो गये. उन्हें पेटरवार के सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ेंः कुलदीप सिंह सेंगर के 15 ठिकानों पर सीबीआई छापा, विधायक से जुड़े हर शख्स से पूछताछ
मृतक के आश्रित को विभाग देगा मुआवजा
घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, जिला परिषद सदस्य जगदीश महतो, दिलीप हेम्ब्रम, मुखिया बबिता देवी, फनींदर मुंडा, बाले हेम्ब्रम, श्रीकांत सोरेन, बीस सूची अध्यक्ष यदूनंदन जायसवाल सहित अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे. सभी ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है.
इसे भी पढ़ेंः पलामू: बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली तो भड़के पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम का किया बहिष्कार




