
Barakar : बराकर स्थित वार्ड नंबर 66 अंतर्गत बलतोड़िया निवासी मोहम्मद नन्हे अंसारी की दो पुत्रियों फरजाना परवीन (9) व दुलारी परवीन (8) से कथित तौर पर जबरन जय श्री राम बुलवाने को लेकर स्थिति काफी गंभीर हो गयी.
बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि दोनों बहनें मंबड़िया स्थित उर्दू प्री प्राइमरी स्कूल मे पढ़ने जा रही थी. स्कूल के पास खेल मैदान मे कुछ नाबालिग बच्चे तितली पकड़ रहे थे और उन लोगों ने दोनों बहनों से जय श्री राम बोलने को कहा और मार कर सिर फोड़ दिया.
इस घटना को सुनकर काफी संख्या मे बच्ची के परिवार ओर समर्थक जमा हो गये. घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुच गयी और स्थिति को संभाला.
जबकि कुछ लोगों का कहना है कि तितली पकड़ने के क्रम में बच्चों के द्वारा पत्थर फेके जाने से दोनो बच्चियो को चोट आयी है.
स्थानीय पार्षद खालिद खान ने बताया कि इस घटना की जानकारी दोनों पक्षों से ली जा रही है तथा छानबीन की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया आठवीं विशेष परीक्षा का रिजल्ट, 73.16 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल




