
Asansol : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जन संयोग यात्रा के तहत राज्य के श्रम व विधि मंत्री सह आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक मलय घटक ने शनिवार को अपने विधानसभा अंतर्गत सेनरले हरीबोल मंदिर व कन्यापुर इलाकों में नागरिकों से मुलाकात की और उनके सुख दुख से अवगत हुए.
अवसर पर मेयर परिषद सदस्य (रोजगार व आदिवासी उन्नयन) श्याम सोरेन, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, तृणमूल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू के अध्यक्ष उत्पल सिन्हा, पार्षद श्रावणी मंडल, शंकर चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे.
स्थानीय ग्रामवासियों ने मंत्री से अपने जरूरतों एवं विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और विकास कार्य में सहयोग की मांग की.
इसे भी पढ़ें : बराकर : बच्चों पर दो बच्चियों से ‘जय श्री राम’ बुलवाने व पत्थर मारने का आरोप, तनाव
गांव में ही बितायेंगे रात
जन संयोग यात्रा के तहत विधायक घटक शनिवार को आसनसोल के सूइडी ग्राम में ग्रामवासी के घर पर परिवार के सदस्य के रूप में रात बितायेंगे और उनके रहन-सहन व सुख-दुख से अवगत होंगे.
घटक ने कहा कि दीदी के बोलो अभियान के तहत जारी फोन नंबर से जनता को मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ने व जन संयोग यात्रा के जरिये विधायकों व जनप्रतिनिधियों को जनता के सुख-दुख से अवगत होने का बेहतर अवसर है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सहित शिल्पांचल में शिक्षा, चिकित्सा सहित सभी क्षेत्रों में चतुर्दिक विकास हुआ है्. आसनसोल में काजी नजरूल यूनिवर्सिटी, हिंदी कॉलेज, अंग्रेजी माध्यम कॉलेज व कई स्कूल खोले गये हैं.
इसे भी पढ़ें : लातेहारः नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलनेवाले गिरोह का सदस्य रोहित गिरफ्तार
जिला अस्पताल को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं से युक्त कर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में परिणत कर जनता को निःशुल्क चिकित्सा व औषधि दी जा रही है.
उन्होंने कहा कि अब कक्षा एक से डॉक्टरेट की डिग्री के लिए आसनसोल के स्टूडेंट्स को आसनसोल से बाहर नहीं जाना होगा.
घटक ने कहा कि जन संयोग यात्रा के तहत वे सूइडी ग्राम के एक परिवार के यहां रात्रि व्यतीत करेंगे, भोजन करेंगे और उनके सुख-दुख से अवगत होंगे.
इसे भी पढ़ें : हम पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं , क्लस्टर बमों से हमले की बात गलत : भारतीय सेना




