
Palamu: पलामू जिला कांग्रेस पार्टी ने सुखाड़ समेत अन्य जनसमस्याओं को लेकर आज यहां प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पलामू को सुखाड़ ग्रस्त घोषित करने की मांग पर जोर डालने के लिए उपायुक्त कार्यालय का घेराव भी किया. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने किया. इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से एक जुलूस निकाला, जो शहर का भ्रमण करते हुए समाहरणालय पहुंचा. यहां कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इसे भी पढ़ेंः इटकी की मेडिको सिटी और खूंटी की नॉलेज सिटी में डेवलप करें एजुकेशनल हब : मुख्य सचिव
पलामू में सुखाड़ की स्थिति, सरकार खामोश
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि पलामू में कम बारिश होने के कारण सुखाड़ की स्थिति है. प्रमुख फसल धान की खेती पूरी तरह से प्रभावित हुई है और किसान त्राहिमाम कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई राहत नहीं.
आरोप लगाया कि सरकार को किसानों की समस्या से कोई लेनादेना नहीं है. श्री पाठक ने कहा कि सिंगरा, पोखराहा, निमिया, बारालोटा, शाहपुर आदि गांवों को नगर निगम में शामिल किया गया है, लेकिन अभी तक इन ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधा बहाल नहीं हुई है. बावजूद इसके निगम द्वारा टैक्स की वसूली की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः धनबादः नगर निगम में 13.66 लाख का लेबर घोटाला करनेवाले तीन कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज
जनवितरण में नहीं हो रहा नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण
कांग्रेस अध्यक्ष ने जन वितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितता का जिक्र करते हुए कहा कि कार्ड धारकों को जितना अनाज मिलना चाहिए उतना अनाज उन लोग को नहीं मिल रहा है और जिन्हें राशन कार्ड मिलना चाहिए वैसे लोग वंचित हैं. जिले की बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाये गये.
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा श्याम नारायण सिंह, संतोष चैबे, ईश्वरी सिंह, राम आशीष पांडं, सज्जाद खान, शमीम अहमद राइन, विनोद तिवारी, सुधीर चैबे, कामेश्वर तिवारी, भरत सिंह ,गामा चौबे, विजय, नसीम हैदर, विश्राम दुबे, अमृत शुक्ला, तालकेश्वर पासवान, कौशल पासवान, आनंद प्रताप सिंह, धनंजय तिवारी, अवध बिहारी सिंह, इमरान सिद्दीकी, छोटू सिंह, राजेश चौरसिया, अविनाश गुप्ता, छोटू पाठक, जितेंद्र कमलापुरी, तपेश्वर प्रसाद, रिजवान खान, गुप्तेश्वर पांडे, रामानंद पांडे, अर्जुन सिंह, बागेश पांडे, सुनीता देवी, राजू सिंह, चांदनी परवीन ,खुर्शीद अहमद, इस्लाम अंसारी, राकेश दुब, गोपाल सिंह, अरविंद अग्रवाल, भूपति नारायण पाठक और सागर दास भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेंः पलामू: 436 अवैध पारा शिक्षक मामले की जांच करेगी विधानसभा की समिति, गढ़वा विधायक के नेतृत्व में समिति गठित




