National

अपाचे गार्जियन अटैक हेलिकॉप्टर  भारत पहुंचे, पठानकोट एयरबेस भेजे गये

NewDelhi : भारतीय वायुसेना में शामिल किये जाने के लिए बेहद खतरनाक माने जाने वाले एएच-64ई अपाचे गार्जियन अटैक हेलिकॉप्टर आज शनिवार को  अमेरिका से भारत पहुंच गये हैं. इस खेप में 3-4 हेलिकॉप्टर शामिल हैं अपाचे के आने से भारतीय वायुसेना की ताकत काफी बढ़ जायेगी.  अपाचे गार्जियन अटैक हेलिकॉप्टर  को  वायुसेना में शामिल करने के लिए हिंडन एयरबेस से पठानकोट एयरबेस भेजा गया है.  पठानकोट में इन्हें रूसी विमान एमआई-35 की जगह लेने में और स्क्वाड्रन में तैनाती के लिए एक महीने का इंतजार करना होगा.

अमेरिका के साथ 22 अपाचे गार्जियन अटैक हेलिकॉप्टर खरीदने का करार

जान लें कि भारत ने अमेरिका के साथ 22 अपाचे गार्जियन अटैक हेलिकॉप्टर खरीदने का करार किया है. इससे पूर्व अमेरिका के एरिजोना स्थित प्रोडक्शन फैसिलिटी सेंटर में भारतीय वायुसेना को पहला अपाचे हेलिकॉप्टर मिला था. यह मल्टी रोल फाइटर हेलिकॉप्टर है, जो करीब 300 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड से उड़ सकता है. अपाचे हेलिकॉप्टर में दो हाई परफॉर्मेंस इंजन लगे हुए हैं. अपाचे हेलिकॉप्टर को लेजर, इन्फ्रारेड और अन्य नाइट विजन सिस्टम से लैस किया गया है. यह हेलिकॉप्टर अंधेरे में भी दुश्मनों को निशाना करके हमला कर सकता है. इतना ही नहीं, अपाचे हेलिकॉप्टर की मदद से अत्याधुनिक मिसाइलें  भी दागी जा सकती है.

Related Articles

Back to top button