
Dhanbad: झरिया के अलकडीहा ओपी क्षेत्र में बंद पड़ी एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग खदान की चाल आज धंस गयी. इसकी वजह बंद पड़ी खदान से कोयले की अवैध खुदायी बतायी जा रही है. लोगों ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ चाल धंस गयी. इससे कंपनी का पुराना आफिस भी ढह गया. हादसे के वक्त वहां कई वाहन खड़े थे, जिनको आनन-फानन में हटाया गया. हादसे की खबर पुरे इलाके में आग की तरह फैल गयी.
इसे भी पढ़ेंः वर्ल्ड कप में हार का साइड इफेक्ट : रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 का कप्तान बनाये जाने की संभावना
प्रतिदिन होता है कोयले का अवैध खनन
इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और बीसीसीएल के अधिकारियों को दी गयी. लोगों ने हादसे का कारण बीसीसीएल की लापरवाही बताया है. दबी जुबान में कुछ लोगों ने बताया कि यहां 25-30 लोग रोज अवैध खुदायी करने आते हैं. इसमें पुरुष के साथ महिलाएं भी शामिल होती है. अभी तक खदान में किसी के दबे होने या हताहत होने की सूचना नही मिली है.
बता दें कि आये दिन इलाके के परित्यक्त बीसीसीएल खदानों से कोयले की अवैध कटायी होती रहती है और लोग इस तरह के हादसे का शिकार होते रहते हैं. फिर भी अवैध खनन बंद नहीं होता है. लोग इसके पीछे बेरोजगारी को एक बड़ा कारण बताते हैं.
इसे भी पढ़ेंः 22 करोड़ की लागत से बकरी बाजार में बनेगा मल्टी स्टोर कॉम्प्लेक्स, कुल 134 दुकानें होंगी




