Read Next
01/09/2026
झारखंड के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पलामू-गुमला समेत कई इलाकों में वज्रपात का खतरा
31/08/2026
Jharkhand Weather: रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज चेतावनी
30/08/2026
चाईबासा जेल के कैदियों को मिलेगा बागवानी का प्रशिक्षण, प्रोजेक्ट परिवर्तन के तहत कौशल विकास पर जोर
30/08/2026
परिसीमन के विरोध में आज रांची में आदिवासी महाजुटान, मोरहाबादी में बड़ी जुटान, कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन
29/08/2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का न्योता, मोरहाबादी में 4 सितंबर को होगा दही हांडी कार्यक्रम
29/08/2026
सरना धर्मकोड का अलग विकल्प नहीं मिला तो जनगणना-परिसीमन का बहिष्कार, 4 अक्टूबर को रांची में महारैली
20/08/2026
JSSC News: सचिव सुधीर गुप्ता समेत कई अधिकारियों से CID की पूछताछ, दस्तावेजों की भी जांच
18/08/2026
परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- CBI जांच के बिना छात्रों को न्याय नहीं
17/08/2026
Seraikela News: कांड्रा के पास कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, चालक की सतर्कता से टला हादसा
17/08/2026
Jharkhand News: TDPL से जुड़ी सभी परीक्षाएं और परिणाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला
Back to top button
Palamu: पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर वन विभाग ने भारी मात्रा में अवैध लकड़ियों को जब्त किया है. करीब छह ट्रैक्टर लकड़ियों के जब्त किए जाने की सूचना है. इस सिलसिले में वन विभाग घटनास्थल के बंद आरा मिल के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है.
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी कुलदीप मीणा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हैदरनगर के नावाडीह में बड़े पैमाने पर अवैध लकड़ियों को डंप किया गया है.
पास के आरा मिल संचालक सरयू मेहता की इसमें संलिप्तता है. जिसके बाद कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर टीम बनायी गयी और छापेमारी की गयी.
इसे भी पढ़ें – क्या शिवपुर रेलवे साइडिंग चालू कराने में टीपीसी के अर्जुन गंझू का हाथ है
छह टैक्टर लकड़ियां बरामद
प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के लिए गांव में पहुंचे तो वहां टीम के आने से पहले ही लकड़ी तस्कर फरार हो गए थे.
लेकिन वहां छह ट्रैक्टरों में लकड़ियां भरी मिली. इसमें शीशम के साथ-साथ अन्य कीमती लकड़ियां थीं. सारी लकड़ियों को जब्त कर लिया गया है और मोहम्मदगंज वन क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में रखा गया है.
इसे भी पढ़ें – सरकारी अफसर से मारपीट के मामले में BCCI के कार्यकारी सचिव व पूर्व IPS अमिताभ चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
आरा मिल संचालक पर होगी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि मौके से बंद आरा मिल का संचालक फरार हो गया है. जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी. अवैध आरा मिल सरयू मेहता का बताया जाता है. जिस पर वन विभाग ने पहले भी कई बार कार्रवाई की है.
इस अभियान में हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार व हैदरनगर थाना पुलिस का भी सराहनीय सहयोग मिला. अभियान में वन क्षेत्र पदाधिकारी अरुण कुमार, वनरक्षी सन्दीप कुमार, उमेश, अमित सहित अन्य शामिल थे.