
Ranchi : राज्य पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में पदस्थापित 2011 बैच के आइपीएस अधिकारी चंदन कुमार झा को राज्यपाल का एडीसी बनाया गया है. इस संबंध में सरकार के अवर सचिव ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की.
बता दें कि पुलिस मुख्यालय में विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक के पूर्व चंदन कुमार झा पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक थे.
इसे भी पढ़ें : अल कायदा चीफ अल जवाहिरी की धमकी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए : विदेश मंत्रालय
नक्सली वारदातों के बाद हुआ था तबादला
सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार नक्सली वारदातों के बाद 19 जून को वहां के एसपी के साथ-साथ पड़ोसी जिले पश्चिमी सिंहभूम के एसपी का भी तबादला किया गया था.
चंदन झा के स्थान पर इंद्रजीत महथा को पश्चिमी सिंहभूम का एसपी बनाया गया था.
इसे भी पढ़ें : सुपर-30 के आनंद कुमार ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे, दायें कान की क्षमता 90 प्रतिशत खोयी
सरायकेला पुलिस की कार्यशैली पर उठे थे सवाल
सरायकेला जिले में बीते मई-जून महीने में नक्सलियों का मूवमेंट काफी बढ़ गया था. डेढ़ महीने में चार घटनाओं को नक्सली अंजाम दे चुके थे.
इनमें किसी मामले में सरायकेला पुलिस को कोई सफलता नहीं मिलते देख तत्कालीन एसपी चंदन कुमार सिन्हा की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे.
इसे भी पढ़ें : लातेहार: एक सप्ताह से लापता दो बच्चों के शव मिले, बलि दिये जाने की आशंका




