
Palamu : आम बजट पेश होने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी किये जाने के मामले को कांग्रेस जमकर भुना रही है. विधानसभा चुनाव नजदीक रहने के कारण इस मुद्दे पर आज पलामू में कांग्रेस पार्टी के कड़े तेवर देखने को मिले. बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने समाहरणालय घेरकर प्रदर्शन किया. सरकार विरोधी नारे लगाये और आगामी चुनाव में झारखंड से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान जनता से किया.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देशानुसार पेट्रोल-डीजल में मूल्य वृद्धि के विरोध में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने प्रभारी उपायुक्त बिन्दु माधव सिंह को मांग पत्र भी सौंपा.
सत्ता संभालते ही मोदी सरकार ने महंगाई के दलदल में डाला
इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि केंद्र में फिर से सत्ता संभालते ही मोदी सरकार ने देश के किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों को महंगाई के दलदल में डाल दिया है. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से हर चीज के दाम बढ़ गये हैं, जिसकी मार किसान, मध्यवर्ग और गरीबों को झेलनी पड़ेगी. एक तरफ मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का ढिंढोरा पीटती है और दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल जैसी बहुआयामी जरूरत की चीज महंगी कर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने की साजिश रचती है.
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शिक्षा प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्याम नारायण सिंह, पप्पू अजहर, संतोष चैबे, ईश्वरी प्रसाद सिंह, तपेश्वर प्रसाद, जितेंद्र कमलापुरी, शमीम अहमद राइन, नसीम हैदर, सुधीर चैब,े गामा चैबे, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, छोटू सिंह, मनोज शुक्ला, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश चैरसिया, छोटू पाठक, महानगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह, अरविंद अग्रवाल, लॉग कुमार तिवारी, शशि पांडे, गोपाल सिंह, खुर्शीद खान, इकराम हुसैन, माइकल, विकास सिंह, अविनाश गुप्ता, फौजी सोनू सिंह, रिजवान खान, तन्मय राज पांडे उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेंः खुशखबरीः धनबाद-चंद्रपुरा लाइन से होकर फिर से चलेंगी चार महत्वपूर्ण ट्रेनें




