JharkhandRanchi

राज्य की 41 हजार सहियाओं को दो-दो हजार रुपये का आरोग्य किट देगी सरकार 

Ranchi : झारखंड सरकार ने 41 हजार सहियाओं को आरोग्य कुंजी किट देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री आरोग्य कुंजी योजना के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में यह किट ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की आशा सहियाओं को दिया जायेगा.

इन महिलाओं को दो हजार रुपये तक की दवाईयां और प्राथमिक उपचार उपकरण दिये जायेंगे. 10वीं पास इन सहियाओं को सरकार की तरफ से गर्भवती माताओं, नवजात शिशु और बच्चों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित किया गया है.

इसे भी पढ़ें- Budget 2019: 1.95 करोड़ घर बनाने का सरकार का लक्ष्य, वन नेशन-वन ग्रिड पर जोर

सौंपी गयी कई जिम्मेदारियां

सरकार की तरफ से बीमार मरीजों की देखभाल के अलावा गर्भवती माता, नवजात शिशु, बीमार बालक, अति गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों के प्राथमिक उपचार की जिम्मेवारी इन्हें सौंपी गयी है.

सरकार की तरफ से इस योजना में 2019-20 में 8.20 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. हर माह ऐसी सहिया को प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से मलेरिया, डायरिया और अन्य बीमारियों से संबंधित दवाईयां मुफ्त दी जायेंगी.

आरोग्य कुंजी में दो-दो हजार रुपये के उपचार उपकरण और दवाईयां शामिल है. ग्राम सभा से इन सहियाओं का चयन किया जायेगा. इन्हें प्रशिक्षण देने के बाद ही स्वास्थ्य सेवाओं में लगाया जायेगा. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इनकी नियमित ट्रैकिंग की जायेगी.

इसे भी पढ़ें- मगध-आम्रपाली कोल परियोजनाः कॉरपोरेट घराना अब छीन रहा स्थानीय लोगों का रोजगार

आरोग्य किट में पैरासीटामोल से लेकर मलेरिया, रूई, बैंडेज तक

सरकार की तरफ से तय किये गये आरोग्य किट में दो-दो हजार रुपये की सामग्रियां दी जायेंगी. सहियाओं को दी जानेवाली आरोग्य किट में बुखार के लिए पैरासीटामोल टैबलेट और सिरप, कोंट्रामेक्साजोल सिरल और गोली, एंटी मलेरिया की दवाईयां, आइएफए सिरप, पट्टी-रूई तथा बैंडेज, ओआरएस घोल का 25 पैकेट, डिजिटल मीटर, डिजीटल थर्मोमीटर, महिलाओं के लिए निश्चय किट और गर्भ निरोधक गोलियां और अन्य सामग्रियां, बच्चों के लिए वजन की मशीन, बेबी कंबल, चम्मच और अन्य वस्तुएं शामिल रहेंगी.

Related Articles

Back to top button