Dhanbad

BBMKU : कब की जारी हो गयी मेरिट लिस्ट, अब तक एक भी एडमिशन नहीं

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) की ओर से लगभग सभी कॉलेजों में डिग्री सेमेस्टर वन में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है. फिर भी अब तक एक भी एडमिशन नहीं हुआ है.

शनिवार को स्नातक में एडमिशन की अंतिम तिथि है. लेकिन चांसलर पोर्टल से ओटीपी आ रहा है जिस कारण चालान जेनरेट नहीं हो पा रहा है. इन दोनों कारणों से छात्र फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : आयुष्मान भारतः झारखंड में 25 अस्पताल निलंबित, 20 को पेनाल्टी और दो को किया गया डीइंपैनल्ड

सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन जारी

इन्हीं वजहों से अभी तक एक भी एडमिशन डिग्री सेमेस्टर वन में नहीं हो सका है. हालांकि छात्रों के सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन हो रहा है.

इसके अलावा एक ही नाम के कई छात्रों के होने के कारण भी बाधा हो रही है. ऐसे छात्रों की पहचान पिता के नाम से हो सकती थी पर वह भी अपडेट नहीं है.

इसे भी पढ़ें : एसडीओ छतरपुर नरेंद्र प्रसाद गुप्ता को खाद्य उपभोक्ता मामलों के विभाग ने किया शोकाउज

बढ़ाई जा सकती है एडमिशन तिथि 

इस संबंध में डीएसडब्ल्यू डॉ एलबी सिंह ने बताया कि यह समस्या बनी हुई है और शनिवार तक इसके ठीक होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र का एडमिशन रुकेगा नहीं, तिथि भी बढ़ाई जायेगी.

पिता के नाम अपडेट किये जा रहे

उन्होंने कहा, यहां एक समस्या यह भी हो रही है कि एक ही नाम के कई छात्र हो जा रहे हैं. ऐसे छात्रों के पिता का नाम अपडेट किया जा रहा है.

डीएसडब्ल्यू ने उदाहरण देते हुए बताया कि एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में ही पूजा कुमारी, प्रीति कुमारी आदि नाम की चार छात्राएं हो जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें : धार्मिक भावना को ठेस पहुंचानेवाले जेएमएम नेता को पार्टी ने किया निलंबित

Related Articles

Back to top button