
Ranchi : राज्य के 14 शहरों में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी जिले के डीसी को प्रारंभिक तैयारी करने का निर्देश दिया है. यह चुनाव अगले वर्ष मई माह में होना है.
सचिव ने कहा है कि चूंकि यह चुनाव 14 निकायों में दलीय आधार पर होना है, इसलिए निकायों में वार्डों के गठन पर काम किया जाना है. इसके अतिरिक्त निर्वाचन आयोग के निरीक्षण में चुनाव संबंधी जितनी भी प्रक्रिया पूरी करनी है, उसकी तैयारी का भी निर्देश डीसी को दिया गया है.
मालूम हो कि राज्य के आठ निकायों का कार्यकाल अगले वर्ष पूरा होना है. वही अन्य छह निकायों का गठन पिछले दो सालों के अंदर किया गया है, जिसमें पहली बार चुनाव सम्पन्न कराये जाएंगे.
इसे भी पढ़ेंः डेटिंग साइट के जरिये फंसाकर सेना के अधिकारी से 33 लाख ठगे, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
इन आठ निकायों का पूरा होगा कार्यकाल
राज्य के जिन 8 निकायों का कार्यकाल अगले वर्ष मई माह में पूरा होना है, उसमें धनबाद, देवघर, चास, चक्रधरपुर, झुमरी तिलैया, विश्रामपुर, कोडरमा और मझिगांव शामिल है. वहीं गठन किये गये अन्य छह निकायों में गोमिया, बड़की सरिया, धनवार, हरिहरगंज, बचरा और महागामा शामिल हैं.
चूंकि चुनाव पूर्व निकायों में आरक्षण और आवंटन की प्रक्रिया शुरू करना जरूरी है, इसी को लेकर सचिव ने डीसी को निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ेंः धनबादः 500 पारा मेडिकल अभ्यर्थियों ने पीएमसीएच में नियुक्ति का फाइनल रिजल्ट नहीं आने पर डीसी से लगायी गुहार
निर्वाचन आयोग के निरीक्षण में होंगे सभी काम : सचिव
न्यूज विंग से बातचीत में सचिव ने बताया कि चुनाव कराने की जो प्रांरभिक तैयारी होती है, वह कराने का निर्देश सभी संबंधित जिलों के डीसी को दिया गया है. निर्देश में वार्डों का गठन, उसका प्रकाशन, आरक्षण का निर्धारण जैसे काम शामिल है.
उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधित उपरोक्त सभी काम राज्य के निर्वाचन आयोग के निरीक्षण में किया जाएगा.
इसे भी पढ़ेंः नाले में पोषाहार फेंके जाने की शिकायत बाल संरक्षण आयोग से की, सीडीपीओ की भूमिका संदिग्ध




