Ramgarh: झारखंड में जारी आईआरबी की बहाली के लिए परीक्षाओं में लगातार नकल करते अभ्यर्थी पकड़े जा रहे हैं. चोरी करने की नई टेक्निक से भी अभ्यर्थी सफल नहीं हो पा रहे हैं. जिससे स्पष्ट है कि परीक्षाएं कदाचारमुक्त हो रही हैं. परीक्षा को लेकर जिले के कई स्कूलों में रविवार को आईआरबी की बहाली की परीक्षा आयोजित की गई. शहर के टायर मोड़ स्थित डिवाइन ओंकार मिशन स्कूल में भी आईआरबी की परीक्षा हुई. डिवाइन ओंकार मिशन रामगढ़ में आईआरबी की परीक्षा में उच्च तकनीक से नकल करते एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया है. उसके खिलाफ रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें- पलामू: बीएड परीक्षा में मोबाइल से नकल करते छह छात्र निष्कासित
पैंट के अंदर छिपा रखा था मोबाइल फोन
डिवाइन ओंकार मिशन में आईआरबी की परीक्षा में पहली पारी में बिहार के गया निवासी मनोज कुमार के पुत्र मुकेश कुमार परीक्षा दे रहा था. प्रथम पारी की परीक्षा में जिस कमरे में मुकेश परीक्षा दे रहा था, उस क्लास में मौजूद शिक्षक छगन महतो को संदेह हुआ कि यह लड़का कुछ गड़बड़ कर रहा है. इसके बाद शिक्षक छगन कुमार मुकेश की जांच पड़ताल शुरू की. जांच में मुकेश के पास से पैंट के अंदर छिपा कर रखा गया मोबाइल फोन पकड़ा गया. परीक्षार्थी मुकेश कुमार मोबाइल में कोड लगाकर माइक द्वारा बाहर किसी व्यक्ति को प्रश्न पत्र की जानकारी दे रहा था. उधर से कोई व्यक्ति मुकेश कुमार को प्रश्नों के उत्तर लिखा रहा था. मुकेश कुमार कान में कॉर्डलेस ब्लूटूथ डिवाइस लगा रखा था. परीक्षा ले रहे शिक्षक ने इस बात की जानकारी केंद्र के प्राचार्य मुकुंद कुमार को दिया.
इसे भी पढ़ें- जामताड़ाः बिहार के एक और मुन्ना भाई परीक्षा में नकल करते गिरफ्तार
मौके पर पहुंची पुलिस, परिक्षार्थी को हिरासत में लिया
इसके बाद केंद्र के प्राचार्य ने इस बात की जानकारी रामगढ़ थाना की पुलिस को लिखित रूप से दी. थाना प्रभारी राजेश कुमार परीक्षा केंद्र पहुंचे और परीक्षार्थी मुकेश कुमार को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं सेंटर के प्राचार्य मुकुल कुमार ने मुकेश कुमार के पास से मिले मोबाइल फोन, उसका कोड, केबल और ब्लूटूथ डिवाइस पुलिस को सौंप दिया है.
4 लाख 50 हज़ार में हुई थी सौदेबाजी
परीक्षा में नकल करते पकड़े गये युवक मुकेश कुमार ने बताया कि बोकारो का रहने वाला युवक अमित कुमार ने इस पूरे मामले के लिए 4.50 लाख रूपये में सौदा किया था. उसने बताया था कि तुम परीक्षा के दौरान इस प्रकार से फोन पर सभी बातों की जानकारी देना और तुम्हें प्रश्नों का उत्तर लिखाते रहेगा. मुकेश कुमार से मिली जानकारी के बाद रामगढ़ पुलिस रैकेट का पता लगाने का काम आरंभ कर दिया है. इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि स्कूल के लिखित आवेदन पर युवक को हिरासत में लिया गया है. अभी उससे पूछताछ की जा रही है. आगे कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड का सच-01ः सीआईडी ने न तथ्यों की जांच की, न मृतकों के परिजन व घटना के समय पदस्थापित पुलिस अफसरों का बयान दर्ज किया
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड का सच-02ः-चौकीदार ने तौलिया में लगाया खून, डीएसपी कार्यालय में हुई हथियार की मरम्मती !
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड का सच-03- चालक एजाज की पहचान पॉकेट में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से हुई थी, लाइसेंस की बरामदगी दिखाई ईंट-भट्ठे से
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




