Education & CareerJharkhandMain SliderRanchi

ऑल इंडिया 29वां रैंक लाकर जमशेदपुर के गुड़िपति अनिकेत बने जेईई एडवांस्ड झारखंड टॉपर

Ranchi:  आईआईटी में दाखिले के लिए ली गयी जेईई एडवांस्ड 2019 परीक्षा का परिणाम दिन के 11 बजे जारी कर दिया गया. इस वर्ष के परिणाम में आइआइटी मुंबई जोन के गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश को देश में पहला स्थान मिला है. इन्होंने 372 अंक की परीक्षा में 346 अंक हासिल किये हैं.

वहीं झारखंड टॉपर जमशेदपुर के गुड़िपति अनिकेत बने हैं. इन्हें ऑल इंडिया में 29वां रैंक मिला है. गौरतलब हो कि ये गुड़िपति अनिकेत वही हैं जो जेईई मेन की परीक्षा में भी रांची टॉपर बने हैं. जेईई मेन में इन्हें ऑल इंडिया में 22वां स्थान मिला है. गर्ल्स कैटेगरी में भी आइआइटी मुंबई जोन का कब्जा है.

इस श्रेणी में शबनम सहाय ने पूरे देश में प्रतिभा का लोहा मनाया है. इन्हें ऑल इंडिया में 10वां स्थान मिला है. इन्होंने 372 अंक की परीक्षा में 308 अंक हासिल किये हैं.

इस वर्ष जेईई एडवांस्ड के पेपर वन और टू में कुल 161319 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिसमें से 38705 ने परीक्षा पास की है. इस 38705 सफल विद्यार्थियों में लड़कियों की संख्या 5356 है.

इसे भी पढ़ेंः 44 महीने के बकाये वेतन की मांग को लेकर झमाडा कर्मियों का धरना, 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल

विभिन्न जोन के टॉपर्स

जोनरैंकनाम
आइआइटी मुंबई1कार्तिकेय चंद्रेश
आइआइटी दिल्ली2हिमांशु गौरव सिंह
आइआइटी गुवाहाटी28प्रदिपता प्राग बोरा
आइआइटी कानपुर24ध्रुव अरोड़ा
आइआइटी खड्गपुर29गुड़िपति अनिकेत
आइआइटी हैदराबाद4गेलिला अक्श रेड्डि
आइआइटी रूड़की17जयेश सिंगला

 

रिजल्ट के आंकड़े

  • जेइइ एडवांस्ड उत्तीर्ण छात्र : 33349
  • जेइइ एडवांस्ड उत्तीर्ण छात्राएं :     5356
  • सामान्य श्रेणी के उत्तीर्ण कुल परीक्षार्थी :    15566
  • सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर कैटेगरी के उत्तीर्ण परीक्षार्थी : 3636
  • ओबीसी नॉन क्रिमी लेयर श्रेणी के पास कुल छात्र : 7651
  • एससी श्रेणी से पास कुल परीक्षार्थी : 8758
  • एसटी श्रेणी से पास कुल परीक्षार्थी : 3094

इसे भी पढ़ेंः दवा बिन मर रहे मरीज, पानी-बिजली की समस्या से लोग त्रस्त और सिस्टम योगा कार्यक्रम में व्यस्त

Related Articles

Back to top button