
New Delhi: भारतीय जनता पार्टी ने आम चुनाव 2019 में ऐतिहासिक जीत हासिल की. अपने दम पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 300 का आंकड़ा पार कर गई.
एनडीए ने भी 350 का आंकड़ा पार कर लिया है, तो वहीं कांग्रेस फिर 51 के आंकड़े तक ही पहुंच पाई है. यूपीए 100 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पायी है.
आज भी रिजल्ट आने का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने पद से इस्तीफा देंगे और कैबिनेट के साथ बैठक करेंगे.
इसे भी पढ़ेंःहिजबुल का पूर्व कमांडर और अलकायदा ग्रुप का मोस्ट वांटेड आतंकी जाकिर मूसा ढेर
मोदी कैबिनेट की बैठक
लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे.
और इसलिए ही कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. जिसमें वह कई मुद्दों पर बात करेंगे और सरकार खत्म होने के औपचारिक काम को पूरा करेंगे.
इसे भी पढ़ेंःअमरिंदर ने सिद्धू पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा- पार्टी मुझे या नवजोत में से एक को चुने
राष्ट्रपति से भी मिलेंगे पीएम मोदी
कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे और उन्हें अपना इस्तीफा सौपेंगे. पुरानी सरकार खत्म होने के बाद नई सरकार की प्रक्रिया शुरू होगी. राष्ट्रपति एक बार फिर नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने के लिए बुलाएंगे.
खबर है कि आज ही एनडीए की बैठक भी हो सकती है, जिसमें सरकार बनाने की आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.
इसे भी पढ़ेंःलोकसभा चुनाव में पहली बार लालू की पार्टी राजद अपना खाता तक नहीं खोल पायी




