
Shrinagar: जम्मू-कश्मीर में सेना ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. त्राल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड आतंकी जाकिर मूसा को ढेर कर दिया है.
मूसा आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व कमांडर और अब अलकायदा से जुड़ा समूह चलाता था. जिसका नाम अंसार गजावत उल हिंद है.
इसे भी पढ़ेंःअमरिंदर ने सिद्धू पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा- पार्टी मुझे या नवजोत में से एक को चुने
जाकिर मूसा कुख्यात आतंकी संगठन अंसार गजवात उल हिंद का चीफ है. आतंकी जाकिर मूसा की सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से तलाश थी.
बुरहानबानी की मौत के बाद चर्चा में आया था मूसा
रिपोर्ट के मुताबिक, आर्मी की 42 राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ने ददसारा गांव में एक ऑपरेशन में दो आतंकियों को ढेर किया है. इनमें से एक आतंकी जाकिर मूसा है.
जाकिर मूसा इस्लाम से जुड़े प्रोपेगेंडा चलाने के लिए भी जाना जाता था. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘जाकिर मूसा A++ श्रेणी का आतंकी था. ‘
इसे भी पढ़ेंःलोकसभा चुनाव में पहली बार लालू की पार्टी राजद अपना खाता तक नहीं खोल पायी
अधिकारी ने बताया, ‘मूसा ने 2013 में आंतकी गतिविधियों में भाग लेना शुरू किया था और वह चर्चा में तब आया था. जब 2016 में आतंकी बुरहान बानी मारा गया था. बुरहान के मारे जाने के बाद जाकिर मूसा सोशल मीडिया पर आतंक का पोस्टर बॉय बना था.’
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को सभी शैक्षणिक संस्थाएं बंद रखने का आदेश दिया था. इंटरनेट सेवाओं को भी बंद किया गया था. सीनियर पुलिस अधिकारी ने को बताया, ‘यह रमजान का समय है इसलिए हम कोई रिस्क नहीं लेना चाहते.’
गौरतलब है कि पिछले 18 दिनों में सुरक्षाबलों ने 16 आतंकियों को मार गिराया है.
इसे भी पढ़ेंःअमेरिका ने माना- भारत का चुनाव विश्व के लिए प्रेरणा
कश्मीर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा
अलकायदा की कश्मीर इकाई अंसार गज़वत उल हिन्द के प्रमुख जाकिर मूसा के मुठभेड़ में मारे जाने की खबरों के मद्देनजर कश्मीर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया.
मुठभेड़ के बाद कश्मीर के कुछ हिस्सों में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया है और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं. इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं.
मूसा की मौत की खबर के बाद शोपियां, पुलवामा, अवंतिपोरा और श्रीनगर में मूसा के समर्थन में प्रदर्शन हुए थे और लोगों ने मूसा के समर्थन में नारेबाजी की थी.
जम्मू कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुलवामा, अवंतिपोरा, श्रीनगर, अनंतनाग और बडगाम के कुछ इलाकों में प्रतिबंधों की एहतियातन घोषणा की थी.
अधिकारियों ने बताया कि जुमे की नमाज में लोगों के एकत्र होने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया.




