
Giridih: गांवा थाना क्षेत्र के चरकी गांव में नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करना पारा शिक्षक दशरथ विश्वकर्मा को मंहगा पड़ा. ग्रामीणों ने आरोपी पारा शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी. खबरों के अनुसार उम्रदराज पारा शिक्षक दशरथ विश्वकर्मा द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम देने की घटना के बाद उस गांव के ग्रामीण मामले को गांवा थाना में देने के बजाय पंचायत लगाकर सुलझाने के प्रयास में थे. आरोपी पारा शिक्षक दशरथ विश्वकर्मा चरकी गांव का रहने वाला है और गांव के मध्य विद्यालय में बच्चों को पढ़ाता है.
इसे भी पढ़ें – बिजली संकट पर मंत्री सरयू राय ने सीएम को घेरा, कहा- 30 लाख नये कनेक्शन का बहाना भयावह और निर्लज्ज…
गांव की महिलाओं ने देख लिया
बुधवार को आरोपी पारा शिक्षक स्कूल की एक छात्रा को उसके घर के बाहर चबूतरे में पढ़ा रहा था. पढ़ाने के दौरान आरोपी पारा शिक्षकने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करना शुरु कर दी. पारा शिक्षक को छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए छात्रा के घर के बाहर से गुजर रही गांव की महिलाओं ने देख लिया और मामले की जानकारी छात्रा के परिजनों को देने के साथ ग्रामीणों को दी. इसके बाद ग्रामीणों और महिलाओं ने आरोपी पारा शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी. घटना के बाद मामले को पंचायत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास चल रहा था.
इसे भी पढ़ें – जानिए, मारवाड़ी कॉलेज की छात्राएं कैंपस में किन कारणों से हो रहीं शर्मिंदा




