JharkhandRanchi

पंडरा स्ट्रांग रूम का SSP और DC ने लिया जायजा, मतगणना को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Ranchi : 23 मई को रांची लोकसभा सीट की मतगणना को लेकर पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम का मंगलवार को एसएसपी अनीश गुप्ता, डीसी राय महिमापत रे ने जायजा लिया. इस दौरान डीडीसी दिव्यांशु झा, एसडीएम गरिमा सिंह मौजूद रहे.

23 मई को होने वाले मतगणना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मतगणना को लेकर पंडरा बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम में सात मतगणना हॉल बनाए गए हैं और इसके लिए विशेष तैयारी भी की गई है.

मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं. 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए 6 विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 मतगणना हॉल और एक मतगणना हॉल पोस्टल बैलट के लिए बनाया गया है.

इसे भी पढ़ेंःचुनावी नतीजों से पहले ईवीएम पर बहस शुरू, निर्वाचन आयोग जायेंगे विपक्ष के नेता

100 मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी मतगणना

रांची लोकसभा सीट की मतगणना के लिए जहां पंडरा बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम में सात मतगणना हॉल बनाए गए हैं. वहीं 100 मजिस्ट्रेट की निगरानी में मतगणना होगी.

इस बार ईवीएम के साथ पोस्टल बैलट को भी गिना जाएगा. रांची लोकसभा सीट के लिए कुल 5008 पोस्टल बैलट पड़े हैं.

इसे भी पढ़ेंःईवीएम-वीवीपैट से 100 फीसदी पर्ची मिलान वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

23 मई को होने वाली मतगणना के दिन एक सौ के करीब मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. पंडरा में एक कंट्रोल रूम में 10 मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे. मतगणना के दिन होने वाले भीड़ को देखते हुए तीन ड्रॉप गेट बनाए गए हैं.

पिस्का मोड सर्ड मैदान और संजय गांधी मेमोरियल के पास ड्रॉप गेट बनाया गया है. इसके अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल लगाए गए हैं. मतगणना के दिन पंडरा बाजार समिति के पास ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button