Crime NewsFashion/Film/T.VJharkhandRanchi

अभिनेत्री अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ी, एक्ट्रेस समेत तीन पर धोखाधड़ी का मामला

Ranchi : अभिनेत्री अमीषा पटेल की मुश्किलें गई है. रांची सिविल कोर्ट में दर्ज हुए धोखाधड़ी के एक मामले में कोर्ट ने अभिनेत्री अमीषा पटेल समेत तीन लोगों को समन जारी किया है. तीनों को कोर्ट ने 17 जून को हाजिर होने का आदेश दिया है.

फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने इनलोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. अजय कुमार सिंह की याचिका पर न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की अदालत में सुनवाई हुई. अदालत ने इसे धोखाधड़ी, विश्वासघात और एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत संज्ञान लिया है. मामले में तीनों पर समन जारी करते हुए 17 जून को कोर्ट में हाजिर होने को कहा है.

इसे भी पढ़ेंःचुनावी नतीजों से पहले ईवीएम पर बहस शुरू, निर्वाचन आयोग जायेंगे विपक्ष के नेता

क्या है मामला

मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म मेकर अजय कुमार ने अमीषा पटेल और कुणाल को फिल्म देसी मैजिक के लिए 2.5 करोड़ रुपये दिए थे. फिल्म मेकर ने बताया था कि अमीषा ने उनसे कहा था कि फिल्म 2018 तक पूरी हो जाएगी जिसके बाद रिलीज कर दी जाएगी.

उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म के रिलीज होते ही उनका जो भी ब्याज होगा वो उन्हें वापस कर देंगी. अमीषा की इस फिल्म में जायेद खान, रणधीर कपूर, साहिल श्रॉफ और रवि किशन काम करने वाले थे तो वहीं अमीषा इसमें डबल रोल में थी.

इस फिल्म को अमीषा अपने पार्टनर कुणाल के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहीं थी जिसकी शूटिंग का काम 2013 में शुरू हुआ. लेकिन न तो ये फिल्म रिलीज हुई और ना ही अजय को उनके पैसे वापस मिले. पैसों के नाम पर उन्हें सिर्फ चेक दिए गए जो बैंक में जमा कराने पर बाउंस हो गए थे.

जिसके बाद फिल्म मेकर अजय कुमार ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रांची सिविल कोर्ट स्थित न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायत दर्ज करवाया था.

इसे भी पढ़ेंःएग्जिट पोल के बाद आज विपक्षी नेताओं की बैठक, VVPAT के मुद्दे पर जाएंगे चुनाव आयोग

अमीषा पटेल की नेताओं के साथ फोटो शेयर कर धमकाने की कोशिश

चेक बाउंस होने के बाद फिल्म मेकर अजय कुमार ने दोबारा अमीषा पटेल से बात की तो अभिनेत्री ने टालमटोल शुरू कर दिया. उसके बिजनेस पार्टनर ने व्हाट्सएप चैट पर अमीषा पटेल की नेताओं के साथ फोटो शेयर कर धमकाने की कोशिश की. अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े धोखाधड़ी के इस मामले की अगली सुनवाई 17 जून को तय की गई है.

Related Articles

Back to top button