
Mumbai : मोदी सरकार के एक बार फिर सत्ता में लौटने की उम्मीदों को लेकर शेयर बाजार में उत्साह मंगलवार को भी जारी रहा. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मंगलवार को 200 अंक और चढ़कर 39,565.82 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया.
बंबई शेयर बाजार में सूचीबद्ध 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 205.24 अंक यानी 0.52 प्रतिशत चढ़कर 39,557.91 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48.90 अंक यानी 0.41 प्रतिशत बढ़कर 11,877.15 अंक को छू गया.
इसे भी पढ़ेंःएमपी में हलचल, भाजपा ने राज्यपाल को चिट्ठी लिख विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, कहा- अल्पमत…
एग्जिट पोल के बाद बाजार में जोरदार तेजी
आम चुनाव के लिये मतदान समाप्त होने के बाद रविवार को जारी सर्वेक्षणों में मोदी सरकार के फिर से सत्ता में लौटने के पूर्वानुमान सामने आने के बाद सोमवार को भी बाजार में जोरदार तेजी रही.
इससे पहले सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,421.90 अंक यानी 3.75 प्रतिशत बढ़कर 39,352.67 अंक पर बंद हुआ. एनएसई का निफ्टी सूचकांक 421.10 अंक यानी 3.69 प्रतिशत बढकर 11,828.25 अंक पर बंद हुआ.
इसे भी पढ़ेंःएग्जिट पोल के बाद आज विपक्षी नेताओं की बैठक, VVPAT के मुद्दे पर जाएंगे चुनाव आयोग
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 2.21 प्रतिशत तक की वृद्धि
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज आटो, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, वेदांता, एक्सिस बेंक और एशियन पेंट्स में 2.21 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई.
दूसरी तरफ टाटा मोटार्स, यस बैंक, भारतीय एयरटेल, टाटा स्टील, स्टेट बैंक, इन्फोसिस, ओएनजीसी और टीसीएस में 3.18 प्रतिशत तक की गिरावट रही.




