Crime NewsJharkhandRanchi

लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, अपराधी फरार

Ranchi : चान्हो थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने चामा चोड़ा में परदेसिया उरांव नामक व्यक्ति की हत्या कर दी. चोडा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय परदेसिया उरांव को लाठी- डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद सुबह लोगों ने शव को मृतक के घर से महज 100 फीट की दूरी पर देखा.

लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मामले की जानकारी होते ही पीसीआर और चान्हो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ेंःअशोक लवासा मामला : मोदी सरकार पर कांग्रेस ने साधा निशाना

हत्या के कारणों का पता नहीं

अज्ञात अपराधियों ने परदेसिया उरांव की हत्या करने के बाद उसके शव को उसके ही घर के समीप ही छोड़ दिया और फरार हो गए. मामले की सूचना पुलिस को मिली और वह मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गयी.

पुलिस ने कहा कि फिलहाल लोगों से पूछताछ की जा रही है. अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. मृतक की पत्नी से भी इस संबंध में पूछताछ की गयी लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा. हत्या के पीछे आपसी रंजिश है या फिर कुछ और इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंःचुनाव प्रचार खत्म होने के बाद केदारनाथ की शरण में प्रधानमंत्री, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड

अपराधी फरार, की जा रही तलाश

चान्हों थाना प्रभारी ने बताया कि रात के समय घटना का अंजाम दिया गया और सुबह शव बरामद हुआ. हत्या के पीछे क्या कारण है अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. फिलहाल अपराधी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button